एक्सप्लोरर

MP: सिंगरौली का वायरल शराबी हेडमास्टर सस्पेंड, जांच टीम से कहा- 'मैं रोज शराब पीकर स्कूल आता हूं'

Singrauli Headmaster News: सिंगरैली में शिक्षा विभाग की टीम स्कूल में जांच करने पहुंची और मास्टर से पूछा कि आप शराब पीकर आते हैं क्या? इस पर हेडमास्टर ने कहा मैं तो रोज शराब पीकर स्कूल आता हूं.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली (Singrauli) जिले में शराब के नशे में धुत्त सरकारी स्कूल में पदस्थ शिक्षक का वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह ने संज्ञान लिया है. शिक्षा अधिकारी ने शासकीय प्राथमिक स्कूल फसिहवां टोला संकुल केंद्र गन्नई में पदस्थ शराबी हेडमास्टर शिक्षक रामसुंदर पनिका को सस्पेंड कर दिया है. 

क्या है पूरा मामला?
दरअसल जिले के सरई तहसील के फसिहवां टोला गांव के सरकारी स्कूल में पदस्थ हेडमास्टर रामसुंदर पनिका कई दिनों से शराब के नशे में स्कूल पहुंच रहे थे. वहीं 3 फरवरी को भी वह शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचे. हेडमास्टर रामसुंदर से गांव के कुछ लोगों ने ब्लैकबोर्ड पर हिंदी में 'सिंगरौली' और 'कलेक्टर' लिखने को कहा, तो शराबी हेडमास्टर ने ऐसा लिखा कि अब हर जगह इसकी चर्चा हो रही है.

हेडमास्टर ने हिंदी में सिंगरौली को सिगंरौली और कलेक्टर को कल्लर लिख दिया. उन्हें अपने शहर का नाम और कलेक्टर हिंदी में लिखना नहीं आया. इस घटना का ग्रामीणों ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया और मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई थी.

'मैं रोज शराब पीकर स्कूल आता हूं' 
जब शिक्षा विभाग की टीम स्कूल में जांच करने पहुंची, तो शराबी हेडमास्टर स्कूल में अनुपस्थित मिले. फोन करके उन्हें जांच टीम ने स्कूल बुलाया और पूछा कि मास्टर साहब आप स्कूल में शराब पीकर आते हैं क्या? तो हेडमास्टर का जबाब भी गजब का था. हेडमास्टर ने कहा मैं तो रोज शराब पीकर स्कूल आता हूं. वहीं ग्रामीणों ने भी यह बात जांच टीम को बताई, जांच रिपोर्ट के आधार पर अब जिला अधिकारी एसबी सिंह ने शराबी हेडमास्टर की स्कूल से सस्पेंड कर दिया है.

(सिंगरौली से देवेंद्र पांडेय की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: MP News: इंदौर में रेडीमेड गारमेंट्स कारोबारियों पर GST टीम का छापा, दुकान और शोरूम बंद करके भागे व्यापार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget