एक्सप्लोरर

Singrauli: सिंगरौली में थानेदार का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने बैठाई जांच, कार्रवाई का दिया आश्वासन

सिंगरौली में धमकीबाज थानेदार का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच का जिम्मा एसडीओपी को सौंपा है. खाकी को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

सिंगरौली (Singrauli) में धमकीबाज थानेदार का वीडियो वायरल (Viral Video) होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लिया है. उन्होंने मामले की जांच के लिये एसडीओपी को निर्देशित किया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जायेगी. आपको बता दें कि खाकी को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वायरल वीडियो में सिंगरौली जिले के बरगवां टीआई आरपी सिंह आपा खोते हुये जिंदा गाड़ देने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देते नजर आ रहे हैं. मामला बरगवां थाना क्षेत्र के गोंदवाली गांव का है.

वायरल वीडियो का पुलिस अधीक्षक ने लिया संज्ञान

कोयला परिवहन कर रहे हाइवा ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी थी. हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था. विरोध में लोगों ने बरगवां सिंगरौली मुख्य मार्ग को जाम कर दिया था. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को सुलझाने का प्रयास किया. पुलिस की समझाइश के बावजूद लोग सड़क से हटने को तैयार नहीं थे. करीब पांच से छह घंटे तक मार्ग बाधित रहा. कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस किसी तरह परिजनों को समझाने में सफल हुई. इस दौरान बरगवां टीआई ने कहा कि मामले में कोई राजनीति न करे.

Sehore News: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा 3 करोड़ 74 लाख की लागत से बना पुल, एक साल पहले ही CM शिवराज सिंह चौहान ने किया था लोकार्पण

जिंदा गाड़ने और फंसाने की थानेदार ने दी थी धमकी

घायल युवक का इलाज कंपनी से मिलकर कराएंगे. अगर किसी तरह की राजनीति हुई तो ऐसे मुकदमे कायम करूंगा कि सात पीढ़ी तक लड़ते रह जाओगे. आपा खोते हुये टीआई ने कहा कि तू बड़ा समाजसुधारक है, तू विधायक का नहीं मानेगा, कलेक्टर की नहीं मानेगा, तू टीआई का नहीं मानेगा, जिंदा गाड़ दूंगा तुझे. घटना 17 अगस्त की बताई जा रही है. बरगवां थाना के टीआई आरपी सिंह मामले को सुलझाने के लिये गए हुए थे लेकिन मामला सुलझाने की बजाय खुद उलझते हुये नजर आये.

किसी ने टीआई की धमकी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पर सवालिया निशान खड़े हो गये. आम जनता के साथ पुलिस का कैसा बर्ताव होता है? वायरल वीडियो में टीआई के बर्ताव से अंजादा लगाया जा सकता है. पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र सिंह ने कहा कि 17 अगस्त को सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने चक्काजाम कर दिया था. करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह पुलिस जाम को खुलवाने में सफल हुई.,लेकिन टीआई की बात बिल्कुल भी सही नहीं है. जांच एसडीपीओ को सौपी गई है. रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जायेगी. 

Indore News: फर्जी एडवाइजरी के नाम पर ठगी को अंजाम देने वाली महिला कंपनी संचालक गिरफ्तार, ऐसे करते थे धोखाधड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
Embed widget