एक्सप्लोरर

Singrauli News: महिला शिक्षक की क्रूरता, आगे की सीट पर बैठी छात्रा तो बेरहमी से पीटा, दो घंटे रही बेहोश

MP News: सिंगरौली जिले में एक सरकारी विद्यालय के अध्यापिका के द्वारा छात्रा की पिटाई का मामला सामने आया है. पिटाई के बाद छात्रा के बेहोश हो गई. शिक्षिका उसका इलाज कराने के बजाय उसे गाली गलौज देने लगी.

MP Crime News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक सरकारी विद्यालय के अध्यापिका के द्वारा छात्रा की पिटाई का मामला सामने आया है. पिटाई के बाद छात्रा के बेहोश होने की खबर से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. बेशर्मी भी इतनी कि बेहोश बच्ची का इलाज कराने के बजाय उसे गाली गलौज देने लगी. मामले को तूल पकड़ता देख डीएम ने पूरे मामले पर रिपोर्ट तलब की है. वहीं पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.

आगे की सीट पर बैठने की वजह से की पिटाई
 
मामला सिंगरौली जिले के कोतवाली के बैढन सरकारी उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय का है. बारहवीं क्‍लास की एक छात्रा ने अपने अध्यापिका जागृति सिंह पर आरोप लगाया कि क्लास रूम में सबसे आगे वाले सीट पर बैठ गई तो उसकी इतनी ज्‍यादा पिटाई की गई कि वो बेहोश हो गई. बेहोश छात्रा को परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां छात्रा के मेडिकल जांच और इलाज कराया गया.

पीड़ित छात्रा  के परिजन की माने तो अध्यापिका हमेशा से ही छात्राओं को प्रताड़ित करती है. क्लास रूम में आगे वाली सीट पर बैठने को लेकर अध्यापिका आग बबूला होकर छात्रा को गाली गलौज और पिटाई कर दी. जिसके बाद छात्रा 2 घंटे तक बेहोश रही. साथ में पढ़ने वाली एक छात्रा ने पूरे मामले से परिजनों को अवगत कराया,जिसके बाद परिजन अस्पताल ले गए. 

शिक्षिका पर पहले भी आरोप लगे हैं

स्कूल प्राचार्य ने बताया कि अध्यापिका जागृति सिंह हमेसा से विवादों में रहती हैं. यह कोई पहला मामला नहीं है इसके पहले भी शिक्षिका छात्राओं के साथ गाली गलौज और मारपीट कर प्रताड़ित करती रही है. छात्राओं ने मामले में डीएम सहित थाने में शिकायत दर्ज कराई है . पुलिस ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. खुद सिंगरौली के जिलाधिकारी राजीव रंजन मीणा ने जिला शिक्षा अधिकारी  से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है. 

डीएम ने कड़ी कर्रवाई की बात कही

विभाग के अधिकारियों की माने तो सरकारी शिक्षिका के पति नगर निगम में कार्यरत है. उनका जान पहचान एडीएम से लेकर विभाग के आलाधिकारियों तक है, इसलिए ये शिक्षिका हमेशा मनमानी करती है. जब मन होता है तब स्कूल आती है, इनके लिए नियम कानून कोई मान्य नही रखता. फिलहाल जिलाधिकारी ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जो दोषी पाया जाएगा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

Watch: इंदौर में डीजे की गाड़ी पर कांवड़ यात्रियों की डांस, हाइटेंशन तार की चपेट में आने से एक की मौत, तीन घायल

Khargone Rain: खरगोन में नदी किनारे पिकनिक मना रहे थे लोग, अचानक आई बाढ़, बह गईं 13 कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
सेमीकंडक्टर समिट: MP में 2510 करोड़ का निवेश, 8 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर
सेमीकंडक्टर समिट: MP में 2510 करोड़ का निवेश, 8 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget