एक्सप्लोरर

Sindhi Community Protest: पाकिस्तानी मूल का बताने पर भड़का सिंधी समाज, बीजेपी विधायक ने यह लिखा था सोशल मीडिया पर

MP Politics: सिंधी समाज के आक्रोशित युवाओं ने बीजेपी जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल से विधायक की शिकायत की है. सिंधी समाज के मनीष मालानी ने कहा कि सिंधी समाज को लेकर विधायक की पोस्ट पर समाज में आक्रोश है.

Khandwa News: मध्य प्रदेश सरकार जमीन के पट्टा बांटने की योजना बना रही है.खंडवा के बीजेपी विधायक देवेंद्र वर्मा ने इस योजना को एक समाज विशेष से जोड़ कर प्रचारित किया.विधायक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी.उन्होंने लिखा कि पाकिस्तान से आए शरणार्थियों को मिली बड़ी सौगात.उनकी यह बात सिंधी समाज को नागवार गुजरी. सिंधी समाज बीजेपी विधायक की सोशल मीडिया पोस्ट का विरोध कर रहा है. सिंधी समाज ने एक ज्ञापन भगवान झूलेलाल को समर्पित किया है.सिंधी समाज ने विधायक से माफी मांगने की मांग की है.

क्या लिखा था बीजेपी विधायक ने

झूलेलाल को समर्पित ज्ञापन पर लिखा है कि भगवान झूलेलाल बीजेपी विधायक को सद्बुद्धि दें.इतना ही नहीं उन्होंने बीजेपी जिलाध्यक्ष को बुलाकर उन्हें चेतावनी दी है.विरोध बढ़ता देख विधायक देवेंद्र वर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट हटा ली है.लेकिन अब उसका स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है.

सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल को दिए ज्ञापन में लिखा कि हम सनातनी सिंधी समाज सालों से भारतीय संस्कृति के पूजक और बहुसंख्यक हिंदू समाज का अभिन्न अंग हैं.हम बंटवारे का दंश झेलकर अखंड भारत के सिंध प्रांत से अपना सर्वस्व त्याग कर भारत के विभिन्न हिस्सों में प्रेम भाव से सालों से राष्ट्रहित की भावना लिए सभी वर्गों के साथ एकता से रह रहे हैं.लेकिन समय-समय पर कुछ अल्पबुद्वि व्यक्तियों द्वारा हमारे समाज को शरणार्थी, पाकिस्तानी कहकर अपमानित किया जाता है.इसी तरह मंगलवार को खंडवा से बीजेपी विधायक देवेंद्र वर्मा ने उनके फेसबुक अकाउंट पर दो पोस्ट शेयर की.पोस्ट में पाकिस्तान से आए शरणार्थी सिंधी समाज शब्द का उपयोग किया गया है.यह अत्यंत निंदनीय है.

क्या कह रहे हैं सिंधी समाज के युवा

सिंधी समाज के आक्रोशित युवाओं ने बीजेपी जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल से विधायक की शिकायत की है.सिंधी समाज के युवा मनीष मालानी ने कहा कि सिंधी समाज को लेकर विधायक की पोस्ट पर समाज में आक्रोश है. मालानी ने कहा कि विधायक ने अपनी पोस्ट में पाकिस्तान से आए शरणार्थी शब्द का उपयोग किया है.हम आजादी के बाद से या दंश झेल रहे हैं.हम लोग अखंड भारत के सिंध प्रांत से अपनी भूमि का त्याग कर यहां आए हैं.यहां आने के बाद न हमने आरक्षण मांगा ना हमने किसी तरह की अनुकंपा मांगी.उसके बाद भी हमें पाकिस्तानी और शरणार्थी कह कर अपमानित किया जाता है.विधायक की इस हरकत से प्रदेश का सिंधी समाज नाराज है.विधायक को अपने शब्द वापस लेकर समाज से माफी मांगनी चाहिए.

क्या कोशिश कर रही है बीजेपी

वहीं बीजेपी के जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल ने कहा कि सिंधी समाज हमारे परिवार के जैसा है.अगर विधायक जी ने कोई पोस्ट डाली है तो हम उनसे बैठ कर उस पर बात करेंगे.यह परिवार का मामला है.सिंधी समाज को जो दुःख पहुंचा है उस पर विधायक के साथ बैठकर हल निकालेंगे.विधायक जी विधानसभा सत्र के लिए भोपाल गए हैं.जल्द ही इस मामले का हल निकाल लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें

MP GPF Scam: जेल कर्मचारियों के जीपीएफ घोटाले को लेकर कांग्रेस मैदान में, सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget