एक्सप्लोरर

Karnataka Elections: चुनाव प्रचार में कांग्रेस पर बरसे शिवराज, बोले- कर्नाटक को S.M.S से बचना होगा, आखिर क्या है ये एसएमएस?

Karnataka Assembly Elections 2023: शिवराज सिंह ने कहा कि SMS कर्नाटक को बर्बाद कर देगा. उन्होंने कहा कि केवल डबल इंजन की सरकार ही कर्नाटक को बचा सकती है. कर्नाटक में 10 मई को चुनाव होंगे और नतीजे 13 मई को आएंगे.

Karnataka Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर्नाटक चुनाव में बीजेपी के स्टार प्रचारक की भूमिका में नजर आ रहे हैं. शनिवार को कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेताओं पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता को एसएमएस (S.M.S) से बचना होगा. उन्होंने कहा  S.M.S यानी सिद्धारमैया, मल्लिकार्जुन खड़गे और शिवकुमार. मध्य प्रदेश के सीएम ने कहा कि ये तीनों कर्नाटक के विकास के लिए खतरनाक हैं.

'कर्नाटक को केवल डबल इंजन की सरकार बचा सकती है'
मुख्यमंत्री चौहान आज यानी शनिवार को दूसरी बार कर्नाटक में बीजेपी प्रचार के लिए पहुंचे. उन्होंने एसएमएस की परिभाषा बताते हुए कहा कि जैसे एक करप्ट SMS मोबाइल को खराब कर देता है, वैसे ही ये करप्ट SMS  सिद्धारमैया, मल्लिकार्जुन खड़गे और शिवकुमार कर्नाटक के भविष्य को तबाह और बर्बाद कर देगा. उन्होंने कहा कि केवल डबल इंजन की सरकार ही कर्नाटक को बचा सकती है.

बीजेपी ने चुनाव प्रचार में झोंकी पूरी ताकत
यहां बताते चलें कि बीजेपी ने कर्नाटक के चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है. पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रचार में उतार दिया है. सीएम चौहान ने कई विधानसभा सीटों पर रोड़ शो करते हुए बीजेपी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया.

'कांग्रेस को खत्म करने के अभियान में लगे हुए हैं राहुल'
पिछले दिनों भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर बड़ी बात कही थी. उन्होंने कहा था कि 'महात्मा गांधी जी ने आजादी के बाद कहा था कि कांग्रेस को खत्म कर दो, पर नेहरू जी ने उनकी बात नहीं मानी. आज बापू की बात मानते हुए राहुल गांधी जी कांग्रेस को खत्म करने के अभियान में लगे हुए हैं.'

यह भी पढ़ें: MP Elections: विधानसभा चुनाव से पहले इंदौर कांग्रेस विधायक का युवाओं पर फोकस, कर रहे हैं ये बड़ा आयोजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget