एक्सप्लोरर

WATCH: शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर में की गणेश मंदिर में की साफ-सफाई, 22 जनवरी को अयोध्या नहीं जाने की बताई वजह

Ramlala Pran Pratishtha: शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 500 साल के लंबे संघर्ष के बाद अब रामलला दिव्य और भव्य मंदिर में पधार रहे हैं. 22 जनवरी हमारे देश और हमारी संस्कृति के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है.

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं समेत सभी से स्वच्छता को लेकर अपील की है. खासतौर से बीजेपी कार्यकर्ताओं से मंदिरों में साफ सफाई करने की बात कही है. पीएम मोदी के आह्वान पर बीजेपी के सभी बड़े नेता, केन्द्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री मंदिरों में साफ सफाई कर रहे हैं. आज इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के नजदीकी जिले सीहोर जिला मुख्यालय पर पहुंचकर प्राचीन चिंतामन गणेश मंदिर में साफ सफाई की.

स्वच्छता अभियान के बाद पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान मीडिया से रूबरू हुए. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 500 साल के लंबे संघर्ष के बाद अब रामलला दिव्य और भव्य मंदिर में पधार रहे हैं, उनकी प्राण प्रतिष्ठा हो रही है. 22 जनवरी हमारे देश और हमारी संस्कृति के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरे विधि विधान से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा दिव्य और भव्य मंदिर में करेंगे. राम तो हर जगह हैं सृष्टि के कण-कण में विराजमान हैं.


WATCH: शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर में की गणेश मंदिर में की साफ-सफाई, 22 जनवरी को अयोध्या नहीं जाने की बताई वजह

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हर एक मंदिर भगवान के हैं. पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान कहा कि जहां स्वच्छता होती है, वहीं भगवान का वास होता है. पूर्व सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आह्वान किया कि हर मंदिर स्वच्छ होना चाहिए. हम सभी इस अवसर पर सभी मंदिरों की सफाई करें और हम देख रह हैं कि लाखों लोग आज मंदिरों के परिसर को स्वच्छ करने के लिए लगे हुए हैं. मंदिर स्वच्छ होना चाहिए, ये जवाबदारी हम सभी लोगों की है. हम भगवान की पूजा तो करते हैं, लेकिन कई जगह मंदिर और मंदिर के परिसर इतने स्वच्छ नहीं होते, जहां स्वच्छता होती है वहीं तो भगवान होते हैं. 
मेरे रोम-रोम में राम

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्वच्छता का अभियान चल रहा है और हम लोग धन्य है जो इस अभियान में भाग ले पाए. राम हमारे रोम-रोम में रमे हैं, हर एक सांस में बसे हैं और हम सभी इंतजार कर रहे हैं 22 जनवरी का जब मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी.
22 जनवरी को अयोध्या नहीं जाएंगे शिवराज
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वे 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए अयोध्या नहीं जाएंगे. उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में वीआईपी रहेंगे, इसलिए उस दिन हर एक का जाना संभव नहीं है, मैं ओरछा जाऊंगा और रामधुन गाऊंगा. 
कांग्रेसियों से किया आग्रह

अयोध्या का निमंत्रण ठुकराने पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उनसे मेरी प्रर्थना है कि भगवान राम सभी के है और इसलिए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में राजनीति मतभेदों से ऊपर उठकर सभी को भाग लेना चाहिए. कांग्रेस और अन्य दलों के मित्र जो निमंत्रण के बावजूद अयोध्या नहीं जा रहे हैं, उनसे मेरा आग्रह है कि वे अयोध्या जरुर जाएं. भगवान राम विराजित होने वाले हैं.

ये भी पढ़ें- Rajasthan News: मेवाड़ राज परिवार के सदस्य ने बनाया 8वां गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, इन क्षेत्रों में लहराए सफलता के परचम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget