एक्सप्लोरर

Exit Poll 2024: एमपी में इसबार क्या होगा? एग्जिट पोल के आंकड़ों से पहले शिवराज चौहान का बड़ा दावा

MP Exit Poll 2024: शिवराज सिंह चौहान का दावा है कि मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर इस बार बीजेपी भारी अंतर से जीतेगी. वहीं, पूर्व सीएम ने दावा किया है कि काशी में पीएम मोदी के भी बड़े अंतर से जीतने वाले हैं.

Shivraj Singh Chouhan on Madhya Pradesh Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने में केवल तीन दिन का समय बचा है. इससे पहले ही सभी नेताओं के साथ-साथ आम जनता भी कयास लगाने लगी है कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी और कौन सा उम्मीदवार संसद पहुंचेगा. एक जून को सातवें चरण का मतदान संपन्न होते ही एग्जिट पोल के आंकड़े आने शुरू हो जाएंगे. इसी बीच एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा से बीजेपी उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा दावा किया है.

मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर जीत का दावा करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पिछली बार बीजेपी को 28 सीटों पर जीत मिली थी, लेकिन इस बार पार्टी क्लीन स्वीप करेगी. पूर्व सीएम ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी पूरे देश में जीत रही है. काशी के परिणाम विजय के नए रिकॉर्ड बनाने वाले हैं. बीजेपी इस बार विजय के नए रिकॉर्ड स्थापित करेगी. मध्य प्रदेश में भी हम सभी 29 सीटें बड़े अंतर से जीतने वाले हैं."

कांग्रेस द्वारा एग्जिट पोल के बहिष्कार पर शिवराज सिंह चौहान का जवाब
एक ओर एग्जिट पोल की शुरुआत शनिवार शाम 6.00 बजे से हो जाएगी. हालांकि, कांग्रेस ने एग्जिट पोल में शामिल न होने का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस द्वारा एग्जिट पोल का बहिष्कार करने पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "उनको पहले से ही आभास हो गया कि उनके पक्ष में कुछ आना नहीं है. कौन मीडिया के सवालों का सामना करे इसलिए बचना ज्यादा ठीक है."

यह भी पढ़ें: अशोकनगर रेप आरोपी पर बुलडोजर एक्शन, चंद घंटों में प्रशासन ने जमींदोज किया दो मंजिला घर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget