एक्सप्लोरर

ट्रक में जिंदा जल गए चालक और हेल्पर, शिवपुरी के आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा

Road Accident: चश्मदीदों का कहना है कि केबिन में फंसे चालक और हेल्पर ने बाहर निकलने की कोशिश की. आग की तेज लपटों के कारण दोनों को ट्रक की केबिन से बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला.

MP Road Accident: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में दर्दनाक घटना घटी है. मंगलवार की सुबह चलती ट्रक में आग लग गयी. आग ने देखते- देखते ट्रक को चपेट में ले लिया. आगजनी में ड्राइवर और हेल्पर को बाहर निकलने तक का समय नहीं मिला.

हादसे में दोनों जिंदा जल गये. मृतकों की पहचान हरियाणा निवासी चालक रिजवान अंसारी के रूप में हुई है. हेल्प मोनू बदक छत्तीसगढ़ का रहने वाला था. दर्दनाक हादसा जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर सतनवाड़ा थाना क्षेत्र में सुबह करीब आठ बजे हुआ.

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर ने बताया कि ट्रक में आग लगने से ड्राइवर और हेल्पर की जलकर मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि ट्रक प्याज लेकर कर्नाटक के बीजापुर से फरीदाबाद जा रहा था. बताजा जा रहा है कि टायर फटने के बाद ट्रक पलट गया. ट्रक के पलटते ही आग की लपटें उठने लगी. हादसे की सूचना मौके पर मौजूद राहगीरों ने सतनवाड़ा पुलिस को दी.

आग की चपेट में आकर ड्राइवर और हेल्पर की दर्दनाक मौत

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया. फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया. आगजनी में तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी. सड़क पर ट्रक के पलटने से ट्रैफिक जाम हो गया था. क्रेन की मदद से ट्रक को हटाने के बाद यातायात सामान्य हुआ.

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. प्रत्यशदर्शियों के मुताबिक केबिन में फंसे चालकर और हेल्पर बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे. आग की तेज लपटों ने दोनों को बाहर निकलने का मौका नहीं दिया. देखते-देखते दोनों जिंदा जल गये. ट्रक पलटने के बाद प्याज सड़क पर दूर दूर तक फैल गया था. 

ये भी पढ़ें-

भोपाल में CM मोहन यादव ने रन फॉर यूनिटी को दिखाई हरी झंडी, सरदार पटेल के योगदानी की सराहना की

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget