एक्सप्लोरर

MP Politics: मंच संचालक से हो गई चूक, BJP प्रदेश अध्यक्ष को सिंधिया ने रोका

मध्य प्रदेश में आयोजित एक कार्यक्रम में अजीब नजारा देखने को मिला. दरअसल इस दौरान जब प्रदेश अध्यक्ष वी.डी शर्मा मंच पर भाषण देने पहुंचे तो केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें रोक दिया.

MP Election 2023: मध्य प्रदेश की सियासत में अब महाराज यानी केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की ही चलेगी. कुछ ऐसा ही वाक्या एक दिन पहले शिवपुरी (Shivpuri) में देखने को मिला, जब भाषण देने के लिए मंच पर आए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (Vishnudutt Sharma) को सिंधिया ने रोक दिया. इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा वापस जाकर अपनी कुर्सी पर जा बैठे. यह देख समारोह स्थल पर सन्नाटा छा गया.

शुक्रवार को शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में बाघों की शिफ्टिंग की गई थी. 27 साल बाद शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क (Madhav National Park) में फिर बाघों (Leoparda) की गूंज सुनाई दी. बाघों की शिफ्टिंग को लेकर समारोह आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan), केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया (Yashodhra Raje), वन मंत्री विजय शाह (Vijay Shah), सांसद केपी यादव (KP Yadav), प्रभारी मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया (Manendra Singh Sisodia) आदि शामिल हुए. बाघों की शिफ्टिंग प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की.

MP Politics: मंच संचालक से हो गई चूक, BJP प्रदेश अध्यक्ष को सिंधिया ने रोका

जब मंच पर छाया सन्नाटा!

बाघों की शिफ्टिंग के लिए पोलोग्राउंड पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस दौरान जनसभा को अतिथिगण संबोधित कर रहे थे. राज्य की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के स्वागत भाषण के बाद मंच संचालक ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का नाम पुकारा. अपना नाम सुनते ही प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा अपनी कुर्सी से उठकर डायस पर पहुंच गए और अपना भाषण शुरू किया. लेकिन शुरुआत में ही केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उनके पास पहुंचे और कुछ कहा, जिसके बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा वापस अपनी कुर्सी पर जा बैठे और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया खुद डायस के माध्यम से भाषण देने लगे. यह देख कार्यक्रम स्थल पर सन्नाटा छा गया.


MP Politics: मंच संचालक से हो गई चूक, BJP प्रदेश अध्यक्ष को सिंधिया ने रोका

प्रदेश अध्यक्ष को रोकने की वजह बताई प्रोटोकॉल

बता दें कि अपना भाषण देने के बाद केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास जाकर बैठे और उनसे चर्चा करने लगे. इधर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को भाषण देने से रोकने के पीछे की वजह प्रोटोकॉल बताई जा रही है. प्रोटोकॉल के अनुसार वरिष्ठता क्रम में प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और अंत में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आमंत्रित किया जाना था, लेकिन मंच संचालक से गलती हो गई और अब यह मामला चर्चा में आ गया है.

ये भी पढ़ें: MP Elections 2023: चुनावों से पहले शिवराज सरकार का नया दांव, ग्राम सभाओं में होगी राज्य के बजट पर चर्चा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget