एक्सप्लोरर

MP के शिवपुरी में बड़ा हादसा, माताटीला डैम में नाव पलटने से सात लोग लापता, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

MP Boat Capsized: शिवपुरी में एक नाव पलटने से सात लोग लापता हो गए हैं. ये लोग मंदिर पर होली खेलने जा रहे थे. वहीं 8 लोग सुरक्षित बाहर निकाले जा चुके हैं. सीएम मोहन यादव ने मुआवजे का ऐलान किया है.

Shivpuri Boat Capsized: मध्य प्रदेश के शिवपुरी माताटीला डैम में पलटने से सात लोग लापता हो गए. जिला प्रशासन तैयारियों के साथ घटनास्थल पर रवाना हो गया है. ये लोग मंदिर पर होली खेलने जा रहे थे. हादसे में तीन महिला सहित सात लोग लापता हो गए हैं. वहीं 8 लोग सुरक्षित बाहर निकाले जा चुके हैं.

दरअसल, शिवपुरी के खनियाधाना थाना क्षेत्र के माता टीला डैम में मंगलवार को श्रद्धालुओं से भरी नाव अचानक पलट गई. इसमें तीन महिलाओं और चार बच्चों समेत कुल सात लोग लापता हो गए. वहीं हादसे के बाद आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

प्रशासन मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा है. जानकारी के मुताबिक, राजवन गांव के 15 लोग मंगलवार शाम करीब 5 बजे नाव से डैम के बीच बने टापू पर स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे. रास्ते में नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई.

सीएम मोहन यादव ने एक्स पर लिखा, ''शिवपुरी जिले अंतर्गत खनियाधाना थाना क्षेत्र में माताटीला बांध के बीच में बने टापू पर स्थित सिद्ध बाबा मंदिर में फाग होली के लिए जा रहे 15 श्रद्धालुओं की नाव पलटने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कुछ श्रद्धालुओं की डूबने से असामयिक मृत्यु अत्यंत ही दुखद है.  दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं''.

सीएम ने एक्स पर लिखा, ''जिला प्रशासन, स्थानीय नागरिको और एनडीआरफ के जवानों की मदद से आठ लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है. मृतकों के निकटतम परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से ₹2-2 लाख की आर्थिक सहायता राशि जारी करने के निर्देश दिए है.परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.
।। ॐ शांति ।।''

नाव में सवार कई लोग डूबने लगे. स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आठ लोगों को बचा लिया. वहीं, तीन महिलाओं और चार बच्चों का अब तक कोई पता नहीं चला है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के लोग मौके पर पहुंच गए. लापता लोगों की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है. साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है. हादसे में बचे नाविक प्रदीप लोधी के मुताबिक, सबसे पहले नाव पर सवार एक महिला को पिछले हिस्से में पानी भरता हुआ दिखाई दिया. इसके कुछ देर बाद नाव में पानी तेजी से भरने लगा और वह डूब गई.

कौन-कौन लोग लापता हैं?
1. शारदा पति इमरत लोधी-55 वर्ष
2. कुमकुम पिता अनूप लोधी -15 वर्ष
3. लीला पति रामनिवास लोधी -40 वर्ष
4. चायना पिता लज्जाराम लोधी- 14 वर्ष
5. कान्हा पिता कप्तान लोधी- 07 वर्ष
6 रामदेवी पति भरा लोधी -35 वर्ष 
7. शिवा पिता भूरा लोधी -08 वर्ष 

इन 8 लोगों को बचाया गया

1. शिवराज पिता हरीराम लोधी (60)
2. सावित्री पति अनूप लोधी (10)
3. जानसन पिता अनूप लोधी (12)
4. गुलाब पिता जगदीश लोधी (40)
5. लीला पति सूरी सिंह लोधी (45)
6. रामदेवी पति प्राण सिंह लोधी (50)
7. उषा पति लालसिंह लोधी (45)
8. प्रदीप लोधी पिता कृपाल लोधी (18) (नाविक)

इसे भी पढ़ें: दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, 'जो 10 से ज्यादा गाय खरीदेंगे उन्हें...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: महाराष्ट्र से कश्मीर तक तबाही! बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें, क्यों कुदरत के आगे धराशायी होती सरकारें?
महाराष्ट्र से कश्मीर तक बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें! क्यों कुदरत के आगे फेल होती सरकारें?
मध्य प्रदेश: मैहर में बर्थ-डे मनाकर लौट रहे थे युवक, चलते ट्रक में घुसी कार; हादसे में 5 युवकों की मौत
मैहर में बर्थ-डे मनाकर लौट रहे थे युवक, चलते ट्रक में घुसी कार; हादसे में 5 युवकों की मौत
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन पर सियासत, सरकार ने बताया सराहनीय कदम तो मुस्लिम संगठनों ने की SC जाने की बात
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन पर सियासत, सरकार ने बताया सराहनीय कदम तो मुस्लिम संगठनों ने की SC जाने की बात

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया- भारत के बीच हुए कई बड़े समझौते, पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, प्रधानमंत्री बोले- 'आज से...'
इंडोनेशिया- भारत के बीच हुए कई बड़े समझौते, पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, प्रधानमंत्री बोले- 'आज से...'
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
Explained: महाराष्ट्र से कश्मीर तक तबाही! बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें, क्यों कुदरत के आगे धराशायी होती सरकारें?
महाराष्ट्र से कश्मीर तक बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें! क्यों कुदरत के आगे फेल होती सरकारें?
IND vs ENG 3rd T20I: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
पेपर लीक के बीच इस यूनिवर्सिटी ने कर दिया कमाल, क्वेश्चन पेपर में ही छाप दिए आंसर
पेपर लीक के बीच इस यूनिवर्सिटी ने कर दिया कमाल, क्वेश्चन पेपर में ही छाप दिए आंसर
फ्रांस में गर्मी के साथ-साथ एसी की कीमत भी निकाल रही पसीना, जानिए भारत के मुकाबले कितना महंगा
फ्रांस में गर्मी के साथ-साथ एसी की कीमत भी निकाल रही पसीना, जानिए भारत के मुकाबले कितना महंगा
Embed widget