एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के अलीराजपुर और होशंगाबाद में सात लोगों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के अलीराजपुर और होशंगाबाद जिलों में सात लोगों की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस सभी पहलुओं से घटना के कारणों की जांच कर रही है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के अलीराजपुर और होशंगाबाद जिलों में अलग-अलग हमलों के दौरान कम से कम सात लोगों की मौत हो गई. अलीराजपुर जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार रात चांदपुर थाना क्षेत्र के बोकड़ियां गांव में दो परिवारों के बीच मारपीट हुई. इसमें भील आदिवासी समुदाय के चार लोगों की लाठियों से पीट-पीटकर और धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई.

दो परिवारों के झगड़े में चार की मौत

अधिकारी ने घटना के पीछे कीमती सामानों पर विवाद को कारण बताया. उनके मुताबिक एक प्रेमी जोड़ा साल भर पहले गांव से भाग गया था. आरोप है कि युवती अपने घर से चांदी के जेवर लेकर फरार हुई थी. तब से दोनों परिवार के बीच कीमती सामानों को लेकर विवाद चल रहा था. झगड़े में युवक के चचेरे भाई 25 वर्षीय समुएल, और 22 वर्षीय सुकदेव और युवती के दादा 50 वर्षीय भाल सिंह और चाचा 25 वर्षीय नानबू की मौत हो गई. वारदात के बाद पुलिस ने इस संबंध में दो मामले दर्ज किए हैं.

पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में एक दंपती और उसका नाबालिग बेटा घर पर ही मृत पाया गया. मामला होशंगाबाद जिले के सिवनी मालवा कस्बे में दुर्गा कॉलोनी का है. पुलिस के मुताबिक जब दिवाली पर परिवार बाहर नहीं निकला तो उनके पड़ोसी चिंतित हो गए और उनके घर में झांक कर देखा, इसके बाद घटना का खुलासा हुआ. मृतकों में 35 वर्षीय योगेश नामदेव, उनकी 32 वर्षीय पत्नी सुनीता और 12 वर्षीय पुत्र दिव्यांश शामिल हैं. सभी के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं. पुलिस की अनुविभागीय अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है. शुरुआती तफ्तीश के आधार पर संदेह है कि लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया होगा.

देश में चलाई जा रही मुफ्त राशन योजना आगे भी जारी रहेगी या नहीं? जानें केंद्र सरकार का जवाब

Govardhan Pooja: गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्ण को याद कर बोले राहुल गांधी- देश को धर्म-जाति पर मत बांटो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget