एक्सप्लोरर

Govardhan Pooja: गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्ण को याद कर बोले राहुल गांधी- देश को धर्म-जाति पर मत बांटो

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने गोवर्धन पूजा के दिन ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत के नीचे सभी को सुरक्षा दी थी. आज भी बिना भेदभाव सभी की सुरक्षा करनी होगी.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि धर्म-मजहब और जाति के नाम पर भारत को बांटना बंद करो. राहुल गांधी ने गोवर्धन पूजा के दिन ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत के नीचे सभी को सुरक्षा दी थी. आज भी बिना भेदभाव सभी की सुरक्षा करनी होगी. धर्म-मजहब-जाति के नाम पर भारत को बांटना बंद करो. राहुल गांधी का यह ट्वीट ऐसे समय पर आया है, जब हाल ही में कई राज्यों के विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहा है. 

राहुल गांधी लगातार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर लगातार महंगाई, बेरोजगारी को लेकर निशाना साधते रहे हैं. हाल ही में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला था. राहुल गांधी ने उस मीडिया रिपोर्ट को लेकर हमला बोला, जिसमें कहा गया कि साल 2020 में किसानों से ज्यादा व्यापारियों ने आत्महत्या की. उन्होंने कहा कि केंद्र की खराब नीतियों के कारण दोनों ही पीड़ित हैं. ट्विटर पर मीडिया रिपोर्ट को टैग करते हुए राहुल ने कहा कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो के डेटा के मुताबिक 11,716 भारतीय व्यापारियों ने साल 2020 में आत्महत्या की. जबकि इसी अवधि में 10,677 किसानों ने जान दे दी. राहुल गांधी और कांग्रेस लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर अर्थव्यवस्था, एमएसएमई और अन्य कारोबार की स्थिति को लेकर हमला बोलती रही है.  

बता दें कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश और राजस्थान उपचुनावों में जबरदस्त सफलता हासिल की है. राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने विधानसभा उपचुनाव में राज्य की धरियावद व वल्लभनगर, दोनों सीटें जीत ली हैं. कांग्रेस ने उपचुनाव में एक सीट पर अपना कब्जा कायम रखा है तो एक सीट उसने बीजेपी से छीनी है. वहीं हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी को बड़ा झटका देते हुए विपक्षी दल कांग्रेस ने तीनों विधानसभा सीटों फतेहपुर, अर्की और जुबल-कोटखाई और मंडी लोकसभा सीट पर जीत हासिल कर ली है. चारों सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान 30 अक्टूबर को हुआ था.

ये भी पढ़ें

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने अपने हाथ पर सहे सोटे से किए गए कई प्रहार, जानें वजह

Govardhan Puja 2021: आज इस समय करें गोवर्धन पूजा, राशि के हिसाब से श्री कृष्ण को भोग लगाने से होता है भाग्योदय

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget