एक्सप्लोरर

सिवनी: शिकायत पर 3 साल बाद जागा सिस्टम, तब तक महिला कर चुकी थी सुसाइड, जानें क्या है पूरा मामला

Seoni News: बरखा ने पीएम हेल्पलाइन में मायके वालों की ओर से प्रताड़ित किए जाने की शिकायत की थी। अपनी शिकायत में उसने अपने  पिता, दो चाचा, बहन और जीजा का नाम लिखा था.

Seoni News:  मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से अफसोस और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. मामला यह है कि​ सिवनी की एक महिला ने प्रेम विवाह किया था. मायके वालों की प्रताड़ना से तंग आकर उसने खुदकुशी कर ली थी. खुदकुशी करने से पहले मृतक महिला ने पीएम हेल्पलाइन में इस बात की शिकायत की थी. अपनी शिकायत में महिला ने सहायता मुहैया कराने की अपील की थी, लेकिन उस समय पीएम हेल्पलाइन कार्यलय ने तत्परता नहीं दिखाई. 

सिवनी पुलिस ने इस मामले में नहीं दिखाई गंभीरता 
इस मामले में अफसोस की बात यह है कि महिला की मौत के तीन साल बाद पीएम हेल्पलाइन ने मृतक महिला की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में ट्रांसफर कर दी. सीएम आफिस से सूचना मिलने के बाद सिवनी पुलिस मृतक महिला के घर पहुंची. पुलिस को पता लगा कि महिला की मौत हो चुकी है. इसके बाद पुलिस ने मामले को रफा-दफा करते हुए उसका खात्मा दिखाकर फाइल क्लोज कर दी.  

यह मामला यहीं तक सीमित नहीं रहा. सिवनी पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर पीएम हेल्पलाइन और सीएम हेल्पलाइन की ओर से इस प्रकरण को बंद करते हुए सूचना दी गई कि शिकायतकर्ता ( मृतका ) की शिकायत का निराकरण कर उसको अवगत करा दिया गया है.  शिकायतकर्ता संतुष्ट है. अपनी शिकायत बंद करना चाहती है.

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब, इस मामले में भाई वेलफेयर सोसायटी के फाउंडर मेंबर जकी अहमद ने बताया कि युवती बरखा तिवारी ने प्रियंक तिवारी से 6 फरवरी 2018 को लव मैरिज की थी. बरखा के परिवार वाले इससे खुश नहीं थे. मायके वाले बरखा को परेशान करने लगे थे. बरखा ने अपनी शिकायत में अपने पिता, दो चाचा, बहन और जीजा का नाम लिखा था. पीएम आफिस से शिकायत करने के बाद बरखा ने 14 मार्च 2019 में खुदकुशी की थी. इसके बाद मायके वालों ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने के संबंध में शिकायत कर दी. इसके बाद पुलिस ने बरखा के पति और सास को जेल भेज दिया.

पुलिस जवाब दे - वो मृतका से कब और कैसे मिली 
सामाजिक संस्था के जकी अहमद यहां पर सवाल उठाते हैं कि तीन साल बाद जिस शिकायत की जांच करने पुलिस पहुंची थी, उस केस में पुलिस ने खात्मा लगाते हुए लिखा है कि युवती जांच से संतुष्ट है. वह आगे की कार्रवाई नहीं चाहती. आखिर पुलिस मृतका ( बरखा ) से कब और कैसे मिली. पुलिस की ये रिपोर्ट उनकी समझ से परे है. जब मृतका इस दुनिया में है ही नहीं तो पुलिस उससे मिली कैसे. जकी अहमद इस मामले में बरखा के ससुराल वालों को कानूनी सहायता मुहैया करा रहे हैं. विधि विशेषज्ञों के मुताबिक युवती की शिकायत सुसाइड नोट में है, जिसे जांच में लेकर नया केस दर्ज किया जाना चाहिए. यदि पुलिस कार्रवाई नहीं करती तो कोर्ट में प्राइवेट इस्तगासा लगाकर नए सिरे से केस दर्ज कराया जाएगा.

एसपी ने इस मामले की गंभीरता से जांच का दिया भरोसा
इस मामले में सिवनी के एसपी रामजी श्रीवास्तव का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है. प्रकरण की जांच कर जरूरी  कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि मध्य प्रदेश के सिवनी जिले की एक महिला ने लव मैरिज की थी. शादी के बाद मायके वाले उसे प्रताड़ित करते थे. मायके वालों की रोज की चिक चिक से परेशान होकर उसने पीएम हेल्पलाइन में साढ़े तीन साल पहले इसकी शिकायत की थी. इसके बाद प्रेम विवाह करने वाली महिला ने मायके वालों की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी कर ली थी.

Bhopal News: सरकारी अस्पताल के टॉयलेट में 4 दिन तक पड़ा रहा मरीज का शव, प्रशासन ने लिया एक्शन, कई कर्मचारी निलंबित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget