एक्सप्लोरर

Water Park Charge Hike: वाटर पार्क में मस्ती करने वालों पर पड़ी महंगाई की मार, 350 के बजाय अब इतने का हुआ टिकट

सीहोर वाटर पार्क आनेवालों के लिए बुरी खबर है. मस्ती करने के लिए ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी. प्रबंधन ने सीधे 150 की बढ़ोतरी कर दी है. महंगाई के बीच लोगों को प्रबंधन का फैसला समझ से परे लग रहा है.

Water Park Charge Hiked in Sehore: होली के मौके पर लोगों को बड़ा तोहफा मिला है. रंगों के त्योहार से पहले सरकार ने बड़ी राहत देते हुए स्विमिंग पूल और वाटर पार्क से प्रतिबंध हटा लिया. बढ़ती गर्मी के बीच लोगों को स्विमिंग पूल और वाटर पार्क की याद शिद्दत से आ रही थी. कोरोना वायरस के कारण पिछले दो वर्षों से सरकार ने प्रतिबंध लगा रखा था. मगर अब स्विमिंग पूल और वाटर पार्क से प्रतिबंध हटा लिया गया है. दो साल पहले मार्च के महीने में कोरोना महामारी फैलने पर तुरंत स्विमिंग पूल, वाटर पार्क और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ को रोकने के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया था. कोरोना की पहली लहर पर काबू पाने के बाद कई प्रतिबंध हटाए गए मगर वाटर पार्क और स्विंग पूल पर प्रतिबंध जारी रहा.

वाटर पार्क और स्विमिंग पूल से हटा प्रतिबंध

पिछले साल कोरोना की दूसरी लहर में प्रतिबंधों का दायरा और बढ़ता गया. बाजार, शॉपिंग कॉंपलेक्स, मॉल, स्कूल, कॉलेज, क्लब पर सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया. हालांकि प्रतिबंध से छूट मिलने पर भी कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने के निर्देश दिए. इसके बावजूद वाटर पार्क और स्विंग पूल पर प्रतिबंध अब तक जारी था. लेकिन सरकार के फैसले से हजारों लोगों को बड़ी राहत मिली है. मध्यप्रदेश में वाटर पार्क खुल गए हैं. सीहोर जिले में वाटर पार्क के खुलते ही लोगों की भीड़ गर्मी को मात देने के लिए उमड़ पड़ी है. गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोग परिवार के साथ स्विमिंग पूल और वाटर पार्क का आनंद लेने जाते हैं.

Holi 2022: महिला समूह ने सीहोर की होली को बनाया खास, पलाश के फूलों से तैयार रंग और गुलाल की हुई बारिश

वाटर पार्क का आनंद लेना जेब पर हुआ भारी  

सीहोर वाटर पार्क पहुंचे भोपाल के अमित सोनी, महेश, दिलीप जैन का कहना है कि लंबे समय से सरकार के आदेश का इंतजार कर रहे थे. कोरोना का संक्रमण अब लगभग खत्म हो चुका है. ऐसे में लोगों को सरकार की तरफ से मिली छूट बड़ी राहत लेकर आई है. बच्चे 2 साल से वाटर पार्क में आने का इंतजार कर रहे थे. आज फैमिली के साथ हर सभी लोग सीहोर वाटर पार्क आए हैं लेकिन दुख की बात है कि महंगाई के बीच सीहोर वाटर पार्क ने एकदम रेट भी बढ़ा दिए हैं. पहले 350 रु वाटर पार्क का चार्ज लगता था लेकिन अब 500 रु कर दिया गया है. एकदम 150 रु बढ़ाने का फैसला समझ से परे है. 

Indore Holi 2022: इंदौर में पुलिसकर्मियों ने जमकर खेली होली, ऐसे मनाया रंगों के त्योहार का जश्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget