Sehore News: आज बाराती बनेंगे सीएम शिवराज, 500 कन्याओं के सामूहिक विवाह के लिए की गईं हैं ये खास तैयारियां
MP News: नसरूल्लागंज में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्यमंत्री कृषि मंडी उपज प्रांगण से 500 दूल्हों की बारात के साथ मुख्य समारोह स्थल तक आएंगे.

Chief Minister Girl Marriage Scheme: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) सरकार द्वारा बेटियों के विवाह के लिए परिवारों को सहायता देने वाली मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना फिर शुरू की जा रही है. सीहोर (Sehore) जिले के नसरूल्लागंज में 21 अप्रैल को सामूहिक विवाह समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) शामिल होंगे. इस विवाह समारोह में जिले की 500 कन्याओं का विवाह होगा.
सभी व्यवस्थाएं की गईं
कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकर और जिला पंचायत सीईओ द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन की रूपरेखा तैयार कर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं. व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए 19 कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है. इसके साथ ही 67 विभिन्न अधिकारियों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं. इस सामूहिक विवाह आयोजन की पूर्ण व्यवस्था के लिए नसरूल्लागंज एसडीएम दिनेश तोमर को संपूर्ण व्यवस्था का प्रभारी बनाया गया है.
बारात के साथ आएंगे सीएम
नसरूल्लागंज में 21 अप्रैल को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्यमंत्री कृषि मंडी उपज प्रांगण से 500 दूल्हों की बारात के साथ मुख्य समारोह स्थल तक आएंगे. लगभग एक किलोमीटर के रास्ते में आतिशबाजी होगी और बैण्ड की धुन पर बाराती नृत्य करते विवाह स्थल तक आएंगे.
बारातियों का स्वागत
सामूहिक विवाह समारोह स्थल पर बारात पहुंचने पर दूल्हे और बारातियों का वधु-पक्ष के परिजनों द्वारा तिलक लगाकर और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया जाएगा. विवाह स्थल पर पहुंचने पर आदर सत्कार के साथ प्रत्येक वर-वधु के माता-पिता और परिजन दूल्हा-दुल्हन के साथ ही वेदी के समीप बैठेंगे और वैवाहिक संस्कार सम्पन्न कराएंगे.
मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न होगा
पुरोहित द्वारा मंत्रोच्चार के साथ विवाह संस्कार सम्पन्न कराया जाएगा. सभी वर-वधु एक दूसरे को वरमाला पहनाएंगे और सात फेरों के साथ ही विवाह सूत्र में बंध जाएंगे. इसके साथ ही वर-वधु के परिजनों द्वारा एक दूसरे को बधाई दी जाएगी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सभी वर-वधुओं को वेदी पर पहुंच कर नवदाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं और बधाई देंगे.
उपहार सामग्री का वितरण
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 21 अप्रैल को आयोजित विवाह समारोह में प्रति हितग्राही बेटी को 55 हजार रुपये के प्रावधान में 38 हजार रूपए की सामग्री और 11 हजार रुपये का चेक दिया जाएगा. इसमें 6 हजार रुपए का आयोजन व्यय भी शामिल है.
कन्ट्रोल रूम बनाया गया
मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह में आए लोगों की सुविधा के लिए कन्ट्रोल रूम बनाया गया है. कन्ट्रोल रूम में जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस गौरव बंसल, नसरूल्लागंज जनपद पंचायत के पीसीओ भगवान सिंह कीर और शासकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय में नसरूल्लागंज जनपद पंचायत के पीसीओ हरिशंकर सूरमा की ड्यूटी लगाई गई है.
इसके साथ ही अनाउंसमेंट के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नसरूल्लागंज में शिक्षक रामस्वरूप पंवार, चंद्रशेखर शर्मा, शासकीय महाविद्यालय नसरूल्लागंज में बुदनी जनपद के एपीओं शैलेन्द्र वर्मा और ब्लॉक समन्वयक पीएमएवायजी जितेन्द्र पंवार की ड्यूटी लगाई गई है.
MP News: लिव-इन रिलेशनशिप पर एमपी हाईकोर्ट ने की तल्ख टिप्पणी, कहा- यौन अपराधों को मिल रहा है बढ़ावा






















