एक्सप्लोरर

आस्था या अंधविश्वास? एमपी की अनूठी अदालत में पेशी पर आए सांप, बताने लगे डसने की वजह!

MP News: पेशी के दौरान नागदेव मानव शरीर में आए और डंसने का कारण बताने लगे. कोई बता रहा था कि पूंछ पर पैर रखा था इसलिए काटा. इसे देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे.

Madhya Pradesh News: दीपावली की पडवा पर मध्य प्रदेश के सीहोर (Sehore) जिले में अनूठी अदालत का आयोजन हुआ. यहां पेशी पर इंसान नहीं बल्कि सांपों ने अपनी उपस्थिाति दर्ज कराई. इस अदालत में भोपाल (Bhopal), विदिशा, रायसेन, गुना, हरदा सहित अनेक जिलों के सांप पीड़ित लोग पहुंचे.

सुबह साढे दस बजे से अदालत की प्रक्रिया शुरू हुई और एक-एक कर सांप व्यक्ति को डंसने का कारण बताते गए, साथ ही दोबारा न काटने का वचन भी दे रहे थे. 

शरीर में आए नाग
राजधानी भोपाल से करीब 40 किलोमीटर दूर ग्राम लसुडिया परिहार के भगवान राम मंदिर में भगवान हनुमान जी की प्रतिमा के सामने सांपों की अदालत का आयोजन बुधवार को हुआ.

इस अनूठी अदालत में सर्पदंश से पीड़ित लोग स्वस्थ होने की कामना के लिए मंदिर आए. सुबह साढे दस बजे मंदिर के पुजारी गिरिराज दुबे द्वारा जैसे ही राई भजन की शुरूआत की गई एक-एक कर लोगों के शरीर में नागों का आना शुरू हो गया. 

पंडित दुबे के अनुसार सुबह साढे दस बजे शुरू हुआ यह क्रम आज शाम तक जारी रहेगा. प्रदेश भर से सर्पदंश से पीड़ित लोग यहां आएंगे. पंडित दुबे ने बताया कि साल भर में जिन्हें भी सांप या नागिन काट लेते हैं वे लोग यहां आते हैं और उन्हें बेल बांधी जाती है और दीपावली की पडवा पर आने को कहा जाता है जिनकी बेल खोलकर यहां चढाई जाती है. इसी क्रम में आज बडी संख्या में लोग यहां आ रहे हैं. 

MP News: अंधविश्वास के चलते जान का जोखिम उठा रहे ग्रामीण, दीपावली के बाद निभाई जाती है ऐसी परंपरा

क्या कहा नागों ने
पेशी के दौरान नागदेव मानव शरीर में आए और डंसने का कारण बताने लगे. कोई बता रहा था कि पूछ पर पैर रखा था इसलिए काटा. इस अदालत की कार्यवाही को देखने के लिए गांव सहित बडी संख्या में जिला मुख्यालय से लोग पहुंचे. पेशी के दौरान मानव शरीर में आए नाग वचन भी दे रहे थे कि दोबारा नहीं डसूंगा. सीहोर जिला मुख्यालय के नजदीकी ग्राम लसुडिया परिहार में सुबह साढे दस बजे से नागों की अदालत शुरू हुई. इसे अंधविश्वास कहें या कुछ और लेकिन सुबह दस बजे ही यहां लोग पहुंच गए थे. इस अदालत में रायसेन, होशंगबाद, विदिशा, भोपाल, हरदा सहित अन्य जिलों से लोग आए. 

क्या कहा लोगों ने
सीहोर निवासी सुनील राठौर भी अपनी पत्नी को लेकर पहुंचे. राठौर ने बताया कि उनकी पत्नी को साल भर पहले घर पर ही नागिन ने काट लिया था. उसी समय वे यहां बेल बंधवाने के लिए आए थे जिसे अब बेल चढाने आए हैं. इस दौरान राठौर की पत्नी के शरीर में जैसे ही नागिन आई तो वह बताने लगी कि इसने मेरी पूंछ पर पैर रख दिया था इसलिए इसे मैंने कटा. हालांकि इस दौरान नागिन से वचन भी लिया गया था कि अब दोबारा नहीं डसूंगी. इसी तरह कुरावर से आए महेश ने भी पंडित गिरीराज दुबे के समक्ष बताया कि दीवड ने उसे काटा था इसी तरह की पीड़ा कई लोगों ने बताई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget