एक्सप्लोरर

कुबेरेश्वर धाम आए 7 श्रद्धालुओं की मौत पर पंडित प्रदीप मिश्रा की पहली प्रतिक्रिया, क्या कहा?

Sehore News: मध्य प्रदेश के सीहोर में कुबेरेश्वर धाम में कांवड़ यात्रा के दौरान सात श्रद्धालुओं की मौत पर पंडित प्रदीप मिश्रा ने शोक जताया है. वहीं, मानवाधिकार आयोग ने इस पर संज्ञान लिया है.

मध्य प्रदेश के सीहोर में कुबेरेश्वर धाम में कांवड़ यात्रा के दौरान कुल सात श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है. गुरुवार को दो और लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. जिनमें से एक यूपी के गोरखपुर और दूसरा दिल्ली निवासी बताए जा रहे हैं. इन श्रद्धालुओं की मौत पर कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने दुख जताते हुए प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मेरी बहन और मेरे जीजा के चले जाने का दुख है.

मृतकों की पहचान गुजरात के पांचवल के रहने वाले चतुर सिंह पिता भूरा (50), हरियाणा के रोहतक निवासी ईश्वर सिंह (65), छत्तीसगढ़ के रायपुर के रहने वाले दिलीप सिंह (57), राजकोट से जसवंती बेन पत्नी चंदू भाई (56), यूपी के फिरोजाबाद निवासी संगीता गुप्ता पत्नी मनोज गुप्ता (48) और उपेंद्र गुप्ता पिता प्रेम गुप्ता (22) के रूप में हुई है. जिला अस्पताल में मृतकों के शव रखे गए हैं.

मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

सात श्रद्धालुओं की मौत के बाद मानवाधिकार आयोग ने मामले का संज्ञान लिया है. संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया जा सकता है. मौतों के लिए जिम्मेदार कौन है? यह अभी तक तय नहीं हो सका है. जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन इस मामले में कुछ भी कहने को तैयार नहीं है कोई भी सीनियर अधिकारी से बात की जाती है तो वहां स्वाभाविक मौत कहकर मामले को टालने की कोशिश करते हैं.

जांच की जरूरत नहीं- करण सिंह वर्मा

कुबेरेश्वर धाम आए श्रद्धालुओं की मौत के मामले में मंत्री करण सिंह वर्मा ने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि भोलेनाथ के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था है. श्रद्धालुओं की मौत के कारण अलग अलग हैं. उन्होंने कहा, ''सीहोर कलेक्टर ने पोस्ट डाल दी है, जांच की जरूरत नहीं है.''

डीजे मालिकों पर कार्रवाई

वहीं, दूसरी और पुलिस प्रशासन ने डीजे मालिकों पर भी कार्रवाई कर दी और कई डीजे जप्त कर लिया है. बहरहाल प्रशासनिक लापरवाही को लेकर जांच की मांग तेज हो गई है. गौरतलब कि कुबेरेश्वर धाम में हर साल सावन के महीने में खास कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. इस दौरान वहां रुद्राक्ष का भी बांटे जाते हैं. बताया जाता है कि रुद्राक्ष लेने की उम्मीद में बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं.

Input By : धर्मेंद्र यादव
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर
ग्वालियर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget