एक्सप्लोरर

Kubereshwar Dham: सीहोर में निकली भव्य कांवड़ यात्रा, सीवन नदी से कुबेरेश्वर धाम तक उमड़ी शिव भक्तों की भीड़

Sehore Kanwar Yatra: कुबेरेश्वर धाम के पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा शनिवार को सीहोर में कांवड़ यात्रा निकाली गई. कांवड़ यात्रा सीवन नदी घाट से शुरू होकर कुबेरेश्वर धाम पहुंची.

Madhya Pradesh News: अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के नेतृत्व में आज शनिवार (17 अगस्त) को भोपाल के नजदीकी जिला मुख्यालय सीहोर में कांवड़ यात्रा निकाली गई. कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों की भारी भीड़ जुटी. देश के अलग-अलग प्रांतों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे. पंडित प्रदीप मिश्रा की अगुवाई में सुबह नौ बजे से कांवड़ यात्रा शुरू हुई, जो 11 किलोमीटर चलकर कुबेरेश्वर धाम पहुंची.

कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालु "बोल बम" और "श्री शिवाय नमस्तुभ्यम" के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे. वहीं कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट था. चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात थी. बता दें पिछले तीन-चार साल से पंडित प्रदीप मिश्रा कांवड़ यात्रा का आयोजन करते हैं. ऐसे में इस बार भी पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा आज कांवड़ यात्रा निकाली गई. कांवड़ यात्रा जिला मुख्यालय के सीवन नदी घाट से शुरू होकर कुबेरेश्वर धाम पहुंची.

कांवड़ यात्रा में शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग प्रांतों से श्रद्धालु पहुंचे. पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा के लिए करीब 450 किलोमीटर दूर अमरावती से करीब पांच से अधिक कांवड़ यात्री पैदल चलते हुए सीहोर पहुंचे. कावड़ यात्रा सुबह नौ बजे शहर के सीवन नदी तट से शुरू हुई जो जगदीश मंदिर, कोतवाली चौराहा, मेन रोड, इंदौर नाका, सोया चौपाल होते हुए धाम पर पहुंची.
 
कुबेरेश्वर धाम में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़
शिव भक्तों में कावड़ यात्रा को लेकर इतना उत्साह था कि एक दिन पहले ही कुबेरेश्वरधाम पर एक लाख से अधिक श्रद्धालु देश के कोने-कोने से पहुंच गए थे. शुक्रवार को श्रद्धालुओं के द्वारा भगवान शिव की पूजना अर्चना की गई. कुबेश्वधाम पर आने वालों के कारण रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर भीड़ ही भीड़ नजर आ रही है.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
कांवड़ यात्रा को लेकर कलेक्टर प्रवीण कुमार सिंह, एसपी मयंक अवस्थी ने दो से तीन बार कुबेरेश्वर धाम व सीवन नदी घाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. आयोजन को लेकर सीहोर सहित बाहर के जिलों के भी पुलिस बल को तैनात किया गया था. कलेक्टर प्रवीण के निर्देशों पर सीवन नदी घाट पर मोटर बोट और अन्य संसाधनों के साथ एसडीआरएफ की टीम और अन्य अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी. सीवन नदी घाट पर फायर ब्रिगेड, क्रेन की उपलब्धता और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए थे. 

पुल पर ही लगाए गए नल
नगर पालिका द्वारा सीवन नदी से जल लेने के लिए सीवन नदी पुल के एक छोर से दूसरे छोर तक दोनों ओर पाइप लाइन डालकर हर 5-5 फीट की दूरी पर नल लगाए गए हैं, ताकि कांवड़ यात्रियों को घाट पर उतरने की जरूरत न पड़े और आसानी से वो जल लेकर कांवड़ यात्रा में शामिल हो सके.

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर लोगों में आक्रोश, उज्जैन में संत और महिलाएं भी प्रदर्शन में शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BNP नेता मिर्जा फकरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फकरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम सीधी नहीं होतीं’: पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम सीधी नहीं होतीं’: पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget