एक्सप्लोरर

ABP की खबर का असर, सीहोर कलेक्टर ने कलमखेड़ा गांव में भेजी बोरिंग मशीन, गड्ढे का पानी पीने को मजबूर थे ग्रामीण

MP News: सीहोर कलेक्टर ने कहा कि कलमखेड़ा गांव में मैंने तुरंत टीम भेज दी है, इस टीम में पीएचई और जनपद के लोग शामिल हैं. टीम ने वहां जाकर बोरिंग कराई, जहां से पानी भी निकल आया है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) के नजदीकी जिले सीहोर (Sehore) के ग्राम कलमखेड़ा में पेयजल संकट की स्थिति विकराल है. ग्रामीण सूखी नदी में गड्ढा (झिरी) खोदकर मटमैला पानी पीने के लिए मजबूर हैं. एबीपी न्यूज संवाददाता नितिन ठाकुर ने ग्राम कलमखेड़ा के ग्रामीणों की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया. इसके बाद कलेक्टर द्वारा गांव में टीम भेजी गई. गांव में आज नलकूप खनन कराया गया जहां से पानी भी निकल आया.

बता दें राजधानी भोपाल के नजदीकी सीहोर जिले के आदिवासी और अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्राम कलमखेड़ा के ग्रामीण वर्षों से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं. गांव की आबादी 700 के लगभग हैं, लेकिन गांव में पेयजल का इंतजाम नहीं है. ग्रामीण गांव से दो किलोमीटर दूर स्थित सूखी नदी में हर साल झिरी (गढ्डा) खोदकर पानी निकालते हैं और यही मटमेला पानी पीने के लिए विवश होते हैं.
 
गंदा पानी पीने से ग्रामीण हो रहे हैं बीमार
एबीपी न्यूज की टीम ने गांव में जाकर देखा तो ग्रामीण महिला-पुरुष पानी के लिए परेशान हैं. एक एक-दो-दो किलोमीटर दूर जाकर पीने के पानी का इंतजाम कर रहे हैं. ग्रामीण सूखी नदी में गड्ढा खोदकर मटमैला पानी पी रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया था कि हम यही गंदा पानी पीते हैं. ग्रामीणों के अनुसार गंदा पानी पीने की वजह से ग्रामीण बीमार भी हो रहे हैं. 

कलेक्टर ने लगवाया नल
एबीपी न्यूज की खबर के बाद कलेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने संज्ञान लिया. कलेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने एबीपी संवाददाता से बताया कि बहुत सारे गांवों में पानी की समस्या आ रही है, इस पर हम लगातार काम भी कर रहे हैं. हमने कॉल सेंटर बनाया है साथ ही 181 पर भी शिकायत आ रही है. उस पर भी हम काम कर रहे हैं. दो मशीनें नलकूप खनन के लिए लगा रखी हैं. 

मीडिया के माध्यम से जो खबरें आती हैं, उन जगह पर हम टीम भेजते हैं और नलकूप कराते हैं. आप की खबर के माध्यम से मुझे कलमखेड़ा की जानकारी मिली. मैंने तुरंत टीम भेज दी है, इस टीम में पीएचई और जनपद के लोग शामिल हैं. टीम वहां जाकर देखेगी और ग्रामीणों से बात करेगी. ग्रामीण बताएंगे कि यहां पानी निकल सकता है, वहां पर बोरिंग करा दिया जाएगा.

करंजखेड़ा गांव में स्थायी रूप से भी पानी की व्यवस्था की गई. कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा गांव में भेजी गई टीम आज रविवार को नलकूप खनन कराया. बोरिंग मशीन से नलकूप खनन हो रहा है, वहीं 300 फिट पर पानी भी निकल आया है. ग्रामीण खुशी से अब एबीपी न्यूज़ और कलेक्टर को धन्यवाद दे रहे हैं. 

खुशखबरी! एक जून से जबलपुर- मुंबई गरीब रथ पनवेल तक जाएगी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget