एक्सप्लोरर

Sehore News: सीहोर के जाबांज जितेंद्र के पार्थिव शरीर का लोग दिनभर करते रहे इंतजार, इस वजह से हो रही देरी

Sehore Jawan Jitendra: सीहोर में दिनभर लोग जाबांज जितेंद्र कुमार वर्मा के पार्थिव शरीर का इंतजार करते रहे. वहीं परिवार और गांव के लोग शव की शिनाख्ती के लिए दिल्ली रवाना हुए हैं.

Sehore News: सीहोर जिले के जाबांज जितेंद्र कुमार वर्मा के इंतजार में दिनभर उनके परिजन सहित गांव के लोग नम आंखों से उनका इंतजार करते रहे. हर किसी को अपने लाल का बेसब्री से इंतजार था और हर कोई सिर्फ यह खबर सुनने के लिए बेताब था कि उनका जाबांज गांव आ गया है. समाचार लिखे जाने तक (शाम साढ़े आठ बजे तक) जितेंद्र कुमार वर्मा के पार्थिव शरीर को लेकर ये असमंजस बना रहा कि शनिवार को भी उनका शरीर आएगा या नहीं. हालांकि प्रशासन ने उनकी अंतिम यात्रा एवं अंतिम संस्कार को लेकर सभी तैयारियां कर ली हैं. धामंदा (अमलाह) में अस्थाई हेलीपैड भी बनाया गया है. बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हो सकते हैं.

शनिवार को पहुंच सकता है पार्थिक शरीर

तमिलनाडू के कुन्नूर में क्रैश हुए हेलीकाप्टर में मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के जाबांज जितेंद्र कुमार वर्मा का भी निधन हो गया था. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि सभी के शव बुरी तरह से झुलस गए थे, इसके कारण उनकी पहचान भी ठीक से नहीं हो पा रही है. इसके चलते डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है. जितेंद्र कुमार वर्मा के परिजनों का भी सैंपल लेकर सेना की टीम गुरुवार को धामंदा से दिल्ली पहुंची. उम्मीद थी कि शुक्रवार को उनकी डीएनए रिपोर्ट आने के बाद शाम तक उनका पार्थिक शरीर उनके पैतृक गांव धामंदा (अमलाह) पहुंच जाएगा, लेकिन डीएनए रिपोर्ट नहीं आने के कारण जितेंद्र कुमार वर्मा का शरीर नहीं लाया जा सका. उम्मीद है कि शनिवार को उनका पार्थिक शरीर धामंदा पहुंचेगा.

शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

इधर जिले के जाबांज जितेंद्र कुमार वर्मा को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में जिलेभर में जितेंद्र कुमार वर्मा सहित हेलीकाप्टर दुर्घटना में अपनी जान गंवा चुके सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई. इछावर नगर के पान चौराहे पर दीप प्रज्वलित कर दो मिनट का मौन धारण करके सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई एवं उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की ताकत देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई. इस दौरान मनीष विश्कर्मा, सोशल मीडिया प्रमुख दीपेंद्र चौहान, अमित शर्मा, तरूण धोरी, शुभम शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे. वहीं जानकारी के अनुसार गुरुवार को सेना की टीम डॉक्टरों के साथ गांव पहुंचकर परिवारवालों के डीएनए सैंपल लिए थे. शुक्रवार को डीएनए मैच नहीं हो पाए है तो उनका शव नहीं आ पाया. शव की शिनाख्त के लिए परिवार के लोग भी शुक्रवार को दिल्ली रवाना हुए हैं.

यह भी पढ़ें-

Farmers Protest: दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलनकारी किसानों की आज आखिरी रात, मनाया गया जश्न, पढ़ें बड़ी बातें

Omicron Cases in Maharashtra: महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 7 नए केस सामने आए, साढ़े तीन साल का बच्चा भी संक्रमित, राज्य में कुल मामले हुए 17

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
सेमीकंडक्टर समिट: MP में 2510 करोड़ का निवेश, 8 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर
सेमीकंडक्टर समिट: MP में 2510 करोड़ का निवेश, 8 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget