एक्सप्लोरर

MP News: IAS बनने से पहले सीहोर कलेक्टर ने खुद से किया था यह वादा, अब तक लगा चुके हैं ढाई लाख पौधों से ज्यादा

Sehore Collector: सीहोर कलेक्टर प्रवीण सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण सदैव उनकी प्राथमिकता रहा है. उन्होनें बताया किआईएएस की परीक्षा देते समय उन्होंने स्वयं को ही वचन दिया था कि वह सवा लाख वृक्ष लगवाएंगे.

Sehore News: जीवन की कोई भी परीक्षा हो उसे देने से पहले व्यक्ति भगवान की शरण में होता है. भगवान से प्रार्थना करता है, लेकिन सीहोर (Sehore) कलेक्टर प्रवीण कुमार सिंह (Praveen Kumar Singh)  ने आईएएस की परीक्षा देने से पहले ईश्वर से प्रार्थना नहीं की थी, बल्कि स्वयं से एक वचन लिया था. इस वचन के अनुसार, यदि उन्होंने आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण की तो वो सवा लाख से अधिक पौधरोपण करेंगे. इसके बाद कलेक्टर प्रवीण कुमार सिंह परीक्षा में उत्तीर्ण हुए और अब तक वो ढाई लाख से अधिक पौधे रोपित कर चुके हैं.

भोपाल के नजदीकी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जिले सीहोर में पदस्थ कलेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने अपना ये अनुभव एक दिन पहले जिला न्यायालय में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान साझा किया. आमजन को पौधरोपण के लिए प्रेरित करने और जनजागरूकता के लिए जिला न्यायालय में प्रस्तावित नवीन जिला न्यायालय की भूमि पर वृक्षारोपण और सह विधिक साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया. 

एक पौधा लगाना यज्ञ के सामान
पौधरोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला न्यायाधीश अमिताभ मिश्र ने कहा कि वृक्ष ही जीवन है. वृक्षारोपण मानवता के संरक्षण के लिए आवश्यक है. एक वृक्ष लगाना एक यज्ञ के समान है. यदि हम आज वृक्ष लगाते हैं, तो यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य विरासत होगी. धरती पर बढ़ते हुए रेगिस्तान और  गिरते हुए भूजल स्तर को रोकने के लिए वृक्षारोपण एक मात्र उपाय है. वृक्ष लगाने के साथ हम सभी को उसके संरक्षण और देखभाल का भी प्रण लेना चाहिए. इस अवसर पर सीहोर कलेक्टर प्रवीण सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण सदैव उनकी प्राथमिकता रहा है. 

ढाई लाख पौधे रोप चुके कलेक्टर
उन्होनें बताया कि आईएएस की परीक्षा देते समय उन्होंने किसी देवी देवता से मन्नत न मांगते हुए स्वयं को ही वचन दिया था कि वह सवा लाख वृक्ष लगवाएंगे. चयन होने के बाद उनके द्वारा ढाई लाख से भी अधिक पौधे विभिन्न पदस्थापना स्थानों पर लगवाये गए. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ वातावरण आवश्यक है. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पूरे समाज का योगदान जरूरी है. इसलिए हर व्यक्ति को पेड़ लगाना चाहिए. इस अवसर पर जिला वन मंडलाधिकारी एमएस डावर और जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष रविन्द्र भारद्वाज ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया.

इन्होंने भी रोपे पौधे
जिला न्यायालय में आयोजत पौधरोपण कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश सुरेश सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मुकेश कुमार दांगी, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सुमन श्रीवास्तव, एडिशनल एसपी गीतेश गर्ग, जिला विधिक सहायता अधिकारी जीशान खान सहित न्यायालयीन कर्मचारी, पैरालीगल वालेन्टियर्स और अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी पौधरोपण किया.

Ladli Bahna Yojana: सीएम शिवराज का 'लाडली बहनों' को संदेश, 10 जुलाई को खाते में आएगी दूसरी किस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget