एक्सप्लोरर

MP News: जानिए कौन हैं इंदौर से कांग्रेस के दो करोड़पति पूर्व विधायक, जिन्होंने थाम लिया बीजेपी का दामन

MP Politics: संजय शुक्ला और विशाल पटेल समेत कई कांग्रेस नेता बीजेपी में शामिल हो गए. मालवा रीजन में विशाल पटेल बड़े कद के नेता हैं तो वहीं, संजय शुक्ला की घोषित संपत्ति ही 200 करोड़ से अधिक है.

MP Congress Leaders In BJP: मध्य प्रदेश में इंदौर के दो अमीर पूर्व विधायकों ने शनिवार (9 मार्च) को अंततः बीजेपी का दामन थाम लिया. शनिवार को भोपाल बीजेपी मुख्यालय में कांग्रेस के बड़े नेता सुरेश पचौरी के साथ आधा दर्जन नेताओं को बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलवाई. इनमें इंदौर से कांग्रेस के दो पूर्व विधायक विशाल पटेल और संजय शुक्ला का नाम शुमार है. आईए जानते हैं क्या है दोनों नेताओं का सियासी सफर.

कहा जाता है कि आखिर कोई तो मजबूरी रही होगी, यूं ही कोई बेवफा नहीं होता. 9 मार्च को भोपाल में जब सुरेश पचौरी बीजेपी में शामिल हो रहे थे तो उन्होनें एक बात कही. उन्होंने कहा कि होई है वही जो राम रचि राखा. यानी वही होना है जो राम ने रचकर रख दिया है. लेकिन कांग्रेस के परिप्रेक्ष्य में ये चौपाइयां फिट नहीं बैठ रहीं क्योंकि उनकी मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. 

विजयवर्गीय के सामने चुनाव लड़ चुके संजय शुक्ला

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में विधानसभा क्रमांक एक से बीजेपी ने कैलाश विजयवर्गीय को अपना प्रत्याशी बनाकर उतारा था. वहीं, उनके सामने तत्कालीन विधायक रहे संजय शुक्ला को कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी बनाया गया था. ये चुनाव पूरे देश में चर्चा का विषय बना था क्योंकि कांग्रेस से सबसे अमीर विधायकों में शुमार संजय के सामने बीजेपी के कद्दावर नेता उतरे थे. इस चुनाव में विजयवर्गीय ने शुक्ला को 50 हजार वोटों से मात दी थी. 9 मार्च को बीजेपी में शामिल कराने के दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने मजाकिया अंदाज में भरे मंच पर संजय शुक्ला से बोले, ''तेरी गाली सुनी और अब तुम्हे बीजेपी में शामिल करा रहा हूं.''

संजय शुक्ला के पास कितनी संपत्ति?

बताया जाता है कि संजय शुक्ला ने भारत जोडों यात्रा 01 में यात्रियों का खाने का पूरा खर्च उठाया था. संजय शुक्ला की घोषित संपत्ति ही 200 करोड़ से अधिक है. संजय शुक्ला के पिता विष्णुप्रसाद शुक्ला बीजेपी के बड़े नेता रहे और उन्हें मजदूरों के नेता के तौर पर भी जाना गया. इधर शुक्ला परिवार से ही गोलू शुक्ला फिलहाल तीन नंबर विधानसभा से बीजेपी विधायक हैं. 

देपालपुर से विधायक रहे विशाल पटेल

मालवा रीजन में विशाल जगदीश पटेल बड़े कद के नेता हैं. विशाल पटेल के पिता जगदीश पटेल देपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रहे. तब के लोग उनकी कार्यशैली से बहुत प्रभावित थे. विशाल पटेल ने अपने पिता के साथ काम करना शुरू किया. 1979 में जन्मे विशाल पटेल 2018 में पहली बार विधायक बने. वहीं 2023 के चुनाव में वे बीजेपी के मनोज पटेल से चुनाव हार गए.

ये भी पढ़ें:

MP Politics: CM मोहन यादव ने कांग्रेस की 'न्याय यात्रा' पर ली चुटकी, कहा- 'राहुल गांधी आगे-आगे चल रहे हैं और...'

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget