एक्सप्लोरर

SP Candidates List: मध्य प्रदेश चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने किया 9 उम्मीदवारों का एलान, जानें किसे मिला टिकट 

MP Assembly Election 2023: समाजवादी पार्टी की लिस्ट के मुताबिक नौ उम्मीदवारों में पूर्व विधायक मीरा दीपक यादव भी शामिल हैं, जिन्हें निवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है.

MP Samajwadi Party Candidates List: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव (MP Election 2023) के लिए रविवार को 9 उम्मीदवारों की सूची घोषित की. सपा नेता यश भारतीय ने कहा कि सूची में 6 प्रत्याशियों उम्मीदवारों के नामों का पहले ही एलान हो गया था. बस तीन नए नाम इस लिस्ट में जोड़े गए हैं. 

यश भारतीय ने कहा, 'नौ उम्मीदवारों में पूर्व विधायक मीरा दीपक यादव भी शामिल हैं, जिन्हें निवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है.' उन्होंने कहा, 'अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली पार्टी फिलहाल मध्य प्रदेश में सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है.'

2018 विधानसभा चुनाव में सपा ने जीती थी एक सीट
निवाड़ी के अलावा राजनगर, भांडेर, धौहनी, चितरंगी, सिरमौर, बिजावर, कटंगी और सीधी विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है. साल 2018 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा ने एक सीट- छतरपुर जिले की बिजावर पर जीत दर्ज की थी. पिछले चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बावजूद कांग्रेस बहुमत से पीछे रह गई, तो बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के दो विधायकों, एक सपा विधायक और चार निर्दलीय विधायकों ने कमलनाथ के नेतृत्व वाली तत्कालीन सरकार को बाहर से समर्थन दिया था.

समाजवादी पार्टी ने इन नेताओं पर जताया भरोसा
सपा ने लिस्ट जारी करते हुए 'एक्स' अकाउंट पर लिखा कि अखिलेश यादव की अनुमति से मध्य प्रदेश में होने वाले सामान्य निर्वाचन 2023 के लिए इन प्रत्याशियों की सूची घोषित की जाती है-
निवाड़ी विधानसभा से मीरा दीपक यादव
राजनगर से बृजगोपाल पटेल उर्फ बबलू पटेल
भाण्डेर से डी आर राहुल (अहरिवार)
धौहानी से विश्वनाथ सिंह मरकाम
चितरंगी से श्रवण कुमार सिंह गोंड
सिरमौर से लक्ष्मण तिवारी
बिजवार से डॉ. मनोज यादव
कटंगी से महेश सहारे
सीधी सो रामप्रताप सिंह यादव

यह भी पढ़ें: MP Election 2023: टिकट नहीं मिलने से कांग्रेस पर भड़के यादवेंद्र सिंह, बोले- 'कमलनाथ को मजा चखाऊंगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget