एक्सप्लोरर

Jabalpur News : साई के जबलपुर सेंटर में 90 खिलाड़ियों के भर्ती का होगा ट्रायल, इच्छुक अभ्यर्थी को लाने होंगे ये दस्तावेज

Jabalpur News : साई के जबलपुर सेंटर में 90 खिलाड़ियों की भर्ती के लिए ट्रायल होगा, ये ट्रायल 9 और 10 दिसंबर को सुबह 8 बजे से होगा.

Jabalpur News : भारतीय खेल प्राधिकरण यानी साई के जबलपुर सेंटर में नए सत्र के लिए बास्केटबॉल, बॉक्सिंग एवं कराटे खेल के लिए ट्रायल होना है. आवासीय और गैर-आवासीय योजना के अंतर्गत 9 एवं 10 दिसम्बर को खिलाड़ियों की भर्ती की जाएगी. भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 10 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है. साई प्रशासक कुलदीप सिंह बरार ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि जो भी खिलाड़ी चाहें बास्केटबॉल, बॉक्सिंग और कराटे खेलों के लिए उनका ट्रायल होगा. ट्रायल देने के इच्छुक खिलाड़ियों को 9 दिसम्बर को प्रात: 8 बजे साई प्रशिक्षण केंद्र, रानीताल स्पोर्ट्स काम्पलेक्स, जबलपुर में जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना पड़ेगा.

इन सुविधाओं का मिलेगा लाभ

चयनित खिलाड़ियों को सरकार (साई) द्वारा तमाम सुविधाएं दी जाएंगी. गैर-आवासीय योजना के अंतर्गत भर्ती होने वाले खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति, खेल पोशाक (खेल किट), बीमा, प्रशिक्षण और प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए यात्रा भत्ता दिया जाएगा. वहीं आवासीय योजना में चयनित होने वाले खिलाड़ियों को आवास सुविधा, किट, भोजन व्यवस्था, शिक्षा शुल्क, चिकित्सा शुल्क एवं बीमा के साथ साई के अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। जबलपुर के साई सेंटर में बास्केटबाल में आवासीय के लिए 15 लड़कों तथा ग़ैर-आवासीय के लिए 10 लड़कों और 20 लड़कियों का चयन किया जाएगा. इसी तरह बॉक्सिंग में आवासीय और गैर-आवासीय सुविधा के लिए 10-10 लड़कों का चयन किया जाएगा. कराटे में आवासीय के लिए 15 लड़कों और गैर आवासीय के लिए 10 लड़कियों का चयन होगा. ट्रेनिंग के लिए कुल 90 खिलाड़ियों की भर्ती की जाएगी.

9 दिसंबर को सुबह 8 बजे है पहुंचना

साई प्रशासक कुलदीप बरार के मुताबिक खिलाड़ियों के चयन प्रक्रिया का आधार राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व और उपलब्धियां होंगी. साथ ही बैटरी टेस्ट भी चयन का मुख्य आधार होगा. टेस्ट देने के इच्छुक खिलाड़ियों को 9 दिसम्बर को प्रात: 8 बजे साई प्रशिक्षण केन्द, रानीताल स्पोर्ट्स काम्पलेक्स जबलपुर में जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना पड़ेगा. चयन के लिए ट्रायल 9 और 10 दिसंबर को होगा।

क्या दस्तावेज लाना होगा

चयन के लिए आने वाले खिलाड़ियों को 2 पासपोर्ट साइज फोटो, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मार्कशीट तथा खेल उपलब्धि प्रमाण पत्र की मूल एवं छाया प्रति लाना अनिवार्य है. इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए साई कार्यालय के दूरभाष नं. 0761-2753890 एवं साई प्रशासक कुलदीप बरार के मोबाइल नम्बर 9479642424 पर संपर्क कर सकते हैं.

 

ये भी पढ़ें-

MP Panchayat Chunav: मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान, जानिए कब-कहां होगी वोटिंग, इस दिन आएंगे नतीजे

MP Weather and Pollution Report: मध्य प्रदेश में इस हफ्ते जोर पकड़ेगी सर्दी, कोहरा बढ़ने के भी आसार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget