एक्सप्लोरर

सागर में दीवार ढहने से 9 मासूमों ने गंवाई जान, मामले में कलेक्टर दीपक आर्य का बड़ा खुलासा, जानें क्या कहा

Sagar Wall Collapse: सागर में हरदोई शिव मंदिर के पास शिवलिंग बना रहे बच्चों पर दीवार गिर गई, जिससे नौ बच्चों की मौत हो गई. इस मामले को लेकर कलेक्टर दीपक आर्य ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत की.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के सागर के शाहपुर इलाके में दीवार गिरने की घटना को लेकर कलेक्टर दीपक आर्य ने बड़ा खुलासा किया है. उनका कहना है कि सागर में लगातार 30 घंटे से बारिश हो रही है. यहां पर सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है और इसी वजह से पुराने जर्जर मकान की दीवार ढह गई. इस हादसे को लेकर कलेक्टर ने जांच शुरू करवा दी है.

सागर के शाहपुर इलाके में हरदोई शिव मंदिर के पास भागवत कथा के दौरान शिवलिंग बना रहे विद्यार्थियों पर पुराने जर्जर मकान की दीवार गिर गई. इस हादसे में नौ बच्चों की मौत हो गई है. इस पूरे मामले को लेकर सागर के कलेक्टर दीपक आर्य ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत की. उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि मकान काफी पुराना था, लेकिन बारिश भी इसके गिरने का एक बड़ा कारण  है.

कलेक्टर ने क्या कहा?
उन्होंने बताया कि पिछले 30 घंटे से सागर में लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिसकी वजह से मकान की दीवार ढह गई और बच्चों पर दीवार गिर गई. उन्होंने यह भी कहा कि नौ बच्चों की मौत हुई है और दो बच्चे घायल हैं, जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है. कलेक्टर दीपक आर्य के मुताबिक जिन दो बच्चों का इलाज अस्पताल में चल रहा है, उनकी हालत खतरे से बाहर है.

घायल बच्चों ने दी ये जानकारी
इस हादसे में घायल बच्चों से कलेक्टर दीपक आर्य ने अस्पताल पहुंचकर बातचीत की. कलेक्टर ने एबीपी न्यूज़ से बताया कि जहां पर भागवत कथा चल रही थी उसके पास टेंट लगाकर शिवलिंग बनाने का धार्मिक कार्य भी चल रहा था. रविवार की छुट्टी होने की वजह से बड़ी संख्या में यहां पर विद्यार्थियों ने पहुंचकर शिवलिंग बनाने के आयोजन में हिस्सेदारी की. जब बच्चे शिवलिंग बना रहे थे उसी समय दीवार गिर गई, जिसकी वजह से बच्चे टेंट के अंदर ही फंस गए. इस मामले में कलेक्टर की मॉनिटरिंग में जांच शुरू करवा दी गई है.

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में जमकर बरसेंगे बादल, 7 जिलों में अतिभारी बारिश का अलर्ट, नदियां उफान पर, प्रशासन सचेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीवा में 3 महीने से लापता युवक का जमीन में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप
रीवा में 3 महीने से लापता युवक का जमीन में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप
मध्य प्रदेश में उगाया गया 3 लाख रुपये किलो वाला मियाजाकी आम, किसान ने रचा इतिहास
मध्य प्रदेश में उगाया गया 3 लाख रुपये किलो वाला मियाजाकी आम, किसान ने रचा इतिहास
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget