एक्सप्लोरर

Rewa News: रीवा में श्रद्धालुओं पर गिरे बिजली के तार, 20 घायल, 4 की हालत नाजुक

Rewa Mandir Accident: रीवा में श्रद्धालुओं पर बिजली के तार गिरने की घटना पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने दुख जताया है. उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की है.

Rewa: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में सावन (Sawan) के पवित्र माह में सोमवार (31 जुलाई) को शिव मंदिरों (Shiv Mandir) में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली. सोमवार को रीवा (Rewa) में भगवान भोलनाथ के दर्शन करने के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के साथ एक दुखद हादसा हुआ. रीवा स्थित शिवमंदिर देवतालाब पहुंचे श्रद्धालुओं पर बिजली का तार टूटकर गिरने से 20 श्रद्धालु करंट की चपेट में आ गए, आनन फानन में घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है. 

सावन के पवित्र माह सोमवार के मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु रीवा के शिव मंदिर देवतालाब पहुंचे थे, इसी दौरान श्रद्धालुओं पर अचानक करंट दौड़ता बिजली का तार गिर गया. जब तार गिरा उस समय मंदिर परिसर में 3 हजार से अधिक श्रद्धालु मौजूद थे. करंट फैलने से श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई.

इस हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर कलेक्टर प्रतिभा पाल और पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह पहुंचे. हादसें में घायल सभी श्रद्धालुओं को जिले के मऊगंज के नईगड़ी देवतलाब के अस्पताल में ले जाया गया. जहां सभी घायलों का इलाज जारी है, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है. 

पूर्व सीएम कमलनाथ ने घटना पर जताया दुख

इस घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर संदेश जारी कर दुख जताया है. उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि मैं सभी श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. इधर विधायक प्रदीप पटेल भी मऊगंज के अस्पताल पहुंचे. उन्होंने बताया कि मंदिर में भीड़ ज्यादा थी. अचानकर करंट फैलने से श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई. विधायक प्रदीप पटेल ने बताया कि हादसे में घायल 12 लोगों को मऊगंज के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. सभी व्यवस्था का इंतेजाम किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: MP News: अंजू की पाकिस्तान में हो रही आवभगत से हरकत में आई एमपी सरकार, स्पेशल ब्रांच को दिए जांच के आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में इनोवेशन का सेंटर बनेगा मध्य प्रदेश, 23-24 अक्टूबर को समिट
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में इनोवेशन का सेंटर बनेगा मध्य प्रदेश, 23-24 अक्टूबर को समिट
MP में CM मोहन यादव का तोहफा, 950 से ज्यादा लोगों को बांटे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
MP में CM मोहन यादव का तोहफा, 950 से ज्यादा लोगों को बांटे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
कोटा बस एक्सीडेंट में घायल लोगों से मिले CM मोहन यादव, AIIMS पहुंचकर जाना हाल
कोटा बस एक्सीडेंट में घायल लोगों से मिले CM मोहन यादव, AIIMS पहुंचकर जाना हाल
दिग्विजय सिंह की यात्रा पर पत्नी बोलीं- 'समाज की उन संस्थाओं...'
दिग्विजय सिंह की यात्रा पर पत्नी बोलीं- 'समाज की उन संस्थाओं...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget