एक्सप्लोरर

Rewa Road Accident: रीवा सड़क हादसे में सीएम शिवराज ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का एलान

मध्य प्रदेश के रीवा में नेशनल हाईवे 30 पर सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 लोग घायल हुए हैं. इस हादसे पर सीएम शिवराज सिंह चौहान और सीएम योगी ने दुख जताया है.

MP News: मध्य प्रदेश के रीवा में तीन वाहनों की टक्कर हो गई. इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हैं. इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने दुख जताते हुए मुआवजे का ऐलान किया है. सीएम ने घोषणा की है कि रीवा सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को एक लाख रुपये और घायलों को 10 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी. इस हादसे पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताते हुए मुआवजे का एलान किया था. सीएम योगी ने मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपये सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं. 

नेशनल हाईवे 30 पर हुआ हादसा
दरअसल, मध्य प्रदेश के रीवा में शुक्रवार-शनिवार की रात नेशनल हाईवे 30 पर भीषण हादसा हो गया. इसमें एक यात्री बस खडे ट्रक से  टकरा गई. इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लो घायल हुए हैं. बस में सवार अधिकांश यात्री दीपावली मनाने अपने घर जा रहे थे. हादसे के बाद इन परिवारों की खुशियां मातम में बदल गई.

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश पासिंग बस जबलपुर से रीवा के रास्ते उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जा रही थी. रीवा के पास नेशनल हाईवे 30 पर यह बस सडक पर खडे मिटटी से भरे ट्रक से टकरा गई. राहगीरों की सूचना पर बाग सोहागी पुलिस मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया. घायलों को त्योंथर अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया.

MP News: एमपी के साढ़े चार लाख परिवारों को आज मिलेगा दीवाली गिफ्ट, PM मोदी सौपेंगे सपनों के घर की चाबी

मंत्री राजपूत ने जताया दुख
इस हादसे पर परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने इस घटना पर दुख जताया.उन्होंने कहा कि यह प्राइवेट बस थी और मध्य प्रदेश के बाहर की बस थी. गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन का सभी को पालन करना चाहिए. रात के अंधेरे में यह ट्रक खड़ा था और कोई संकेत भी नहीं थे इसी वजह से यह भीषण हादसा हुआ है. रीवा कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया कि बस के अगले हिस्से में ज्यादा नुकसान हुआ है रफ्तार तेज थी. जिसके कारण ट्रेलर में बस घुस गई. इससे बस के केबिन और फ्रंट सीट पर बैठे यात्रियों की मौत हुई है. घायलों का संजय गांधी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget