एक्सप्लोरर

MP Election 2023: मध्य प्रदेश BJP में बगावत, MLA नारायण त्रिपाठी ने बनाई विंध्य जनता पार्टी, जनता से ऐसे मांगा समर्थन

MP Assembly Election: विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को झटका लगा है. सरकार से नाराज चल रहे विधायक नारायण त्रिपाठी ने विंध्य इलाके की सभी तीस सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा की.

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश के एक विधायक ने बीजेपी से बगावत कर दी है. विधायक नारायण त्रिपाठी सरकार से नाराज चल रहे थे. उन्होंने नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है. नारायण त्रिपाठी ने विंध्य जनता पार्टी से चुनाव लड़ने का लोगों को ऑफर दिया है. मैहर सीट से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने सोमवार को कहा कि विंध्य जनता पार्टी (VJP) का रजिस्ट्रेशन हो गया है. उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में पृथक विंध्य प्रदेश भी बनाकर दिखाएंगे.

बीजेपी विधायक ने विंध्य इलाके की सभी तीस सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा की. मैहर में विंध्य प्रीमियर लीग सीजन-2 के समापन समारोह पर विंध्य पुनरोदय के संघर्ष में जनता का सहयोग मांगा. नेता जी सुभाष चंद बोस के नारे 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा' की तर्ज पर कहा कि 'तुम मुझे 30 दो, मैं तुम्हें विंध्य दूंगा.'

मध्य प्रदेश बीजेपी को तगड़ा झटका

बता दें कि नारायण त्रिपाठी अब तक सपा, कांग्रेस और बीजेपी से चार बार विधायक निर्वाचित हो चुके हैं. कई बार कांग्रेस में जाने की अटकलों के बीच त्रिपाठी बीजेपी में बने रहे. त्रिपाठी की सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कई बार तल्खी भी सामने आई. कहा जा रहा है कि नारायण त्रिपाठी के ऐलान से सतना ही नहीं प्रदेश की सियासी गरमाहट बढ़ गई है. सवर्ण मतदाताओं की नाराजगी के बावजूद पिछली बार विंध्य की 30 सीटों में से 27 पर बीजेपी उम्मीदवारों की जीत हुई थी.

नारायण त्रिपाठी ने बनाई नई पार्टी

अब कहा जा रहा है कि इस बार नारायण त्रिपाठी की पार्टी का चुनावी मैदान में उतरने का सीधा असर बीजेपी के वोटों पर पड़ेगा. रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर और उमरिया जिले में बीजेपी के कब्जे वाली सीटों पर पड़ने से इनकार नहीं किया जा सकता है. विधायक त्रिपाठी जल्द ही विंध्य जनता पार्टी के बैनर तले बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की कथा भी कराने जा रहे हैं. 3 से 7 मई तक चलनेवाली कथा से भक्तों में बेहद उत्साह नजर आ रहा है. विधायक नारायण त्रिपाठी ने बताया कि बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की 5 दिवसीय कथा का आयोजन मैहर देवी धाम में होगा. कथा के शुरू में 51 हजार कलश की शोभायात्रा निकालकर रिकॉर्ड बनाने की तैयारी चल रही है.

MP News: मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक आलोक चतुर्वेदी सहित छह के खिलाफ FIR, जानिए पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget