एक्सप्लोरर

MP Cow Politics: विधानसभा चुनाव करीब आते ही 'मंत्री जी' को याद आ गई 'गाय', दिया चौंकाने वाला बयान!

मध्य प्रदेश में इस साल चुनाव हैं और ऐसे में नेताओं ने एक बार फिर गौमाता के नाम पर सियासत शुरू कर दी है. ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग ने कहा है कि जो गौ-पालन करे उसे ही चुनाव लड़ने का अधिकार होना चाहिए.

MP Politics On Cow: विधानसभा चुनाव (MP Assembly Elections) करीब आते ही एक बार फिर गाय को लेकर राजनीति तेज हो गई है. मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार के ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग (Hardeep Singh Dang) ने यहां तक बोल दिया है कि सरपंच से लेकर सांसद तक जो भी गाय का पालन करें उसे ही चुनाव लड़ने का अधिकार होना चाहिए. ऊर्जा मंत्री डंग ने ये भी कहा कि मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश में 3000 गौशाला खोलने जा रही है.

रतलाम जिले के जावरा के समीप सैमलिया में आयोजित कार्यक्रम में डंग ने कहा कि गौशाला खोले जाने की मांग भी उन्होंने ही विधानसभा में उठाई थी. उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने यह प्रस्ताव भी रखा है कि जो सरकारी कर्मचारी 25000 या उससे अधिक वेतन प्राप्त करते हैं तो उन्हें हर महीने 500 रुपए गौशाला में देना अनिवार्य होना चाहिए. इसके अलावा विधायक, सांसद या सरपंच का चुनाव लड़ने से पहले गाय पालन जरूरी है. 

गाय को लेकर मध्यप्रदेश में राजनीति आम बात

बता दें कि जब मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तो उस समय मुख्यमंत्री के रूप में दिग्विजय सिंह को कड़ी चुनौती देने के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उमा भारती ने 'गाय, गरीब और गांव' का नारा दिया था. उमा भारती का नारा आज भी गांव-गांव तक फैला हुआ है. इसके बाद जब 2018 में कांग्रेस की सरकार बनी तो कमलनाथ के वचन पत्र में प्रत्येक गांव में गौशाला खोले जाने का भी वचन दिया गया था. इसके बाद इस बार भी बजट में प्रदेश में 3000 गौशाला खोलने की घोषणा हुई है. इससे साफ है कि मध्य प्रदेश की राजनीति में गाय का महत्व दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. राजनेताओं को यह बात अच्छी तरह पता है कि गौ माता की सेवा के जरिए लाखों लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया जा सकता है.

डग के बंगले पर बंधी है गाय

गाय को लेकर केवल गांव और तहसील स्तर पर ही नहीं बल्कि राजधानी स्तर पर भी संदेश पहुंचाया जा रहा है. ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग से मुताबिक उनके भोपाल स्थित बंगले पर भी गाय हैं. जहां वे गौ सेवा करते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि गाय पालन के कई फायदे हैं. इन फायदों को जनता तक पहुंचाना जरूरी है. इसके बाद गौ माता की सेवा अधिक से अधिक लोग करेंगे.

ये भी पढ़ें: SC Verdict: भोपाल गैस कांड मामले में केन्द्र को SC से झटका, पीड़ितों का मुआवजा बढ़ाने की याचिका को किया रद्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget