एक्सप्लोरर

MP का 9वां टाइगर रिजर्व बना रातापानी, 90 से ज्यादा बाघ, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलेगी पहचान

MP Tiger Reserve: मध्य प्रदेश में 9वां टाइगर रिज़र्व, रातापानी, 1271.465 वर्ग किमी क्षेत्रफल में स्थापित किया गया है. इस घोषणा से रातापानी को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी.

MP News: मध्य प्रदेश में टाइगर रिज़र्व को लेकर बड़ी खुशखबरी मिली है. टाइगर स्टेट मध्य प्रदेश को दो दिन में दो टाइगर रिजर्व की सौगात मिली हैं. प्रदेश में अब 07की जगह 09टाइगर रिजर्व होंगे. रातापानी प्रदेश का 09वां टाइगर रिजर्व होगा. राज्य सरकार ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. रातापानी टाइगर रिज़र्व बनने से अब इसको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी. रातपानी के आसपास फिलहाल 90से ज़्यादा बाघ है.

मध्य प्रदेश को दो दिन में दो टाइगर रिज़र्व की सौगात मिली हैं. प्रदेश में अब 07की जगह 09टाइगर रिजर्व होंगे. रातापानी प्रदेश का 09वां टाइगर रिजर्व होगा. राज्य सरकार ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. रातापानी टाइगर रिज़र्व बनने से अब इसको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी.

दो दिन पहले ही शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क को केंद्र सरकार ने टाइगर रिजर्व बनाया था. अब रातापानी और माधव नेशनल पार्क के टाइगर रिजर्व बनने से संख्या बढ़कर 9 हो गई है. मध्य प्रदेश में अब वन्य जीवों के आशियाने और सरंक्षन के लिए टाइगर रिज़र्व मील का पत्थर साबित होंगे.

 पर्यटकों की बढ़ेगी संख्या
अधिसूचना जारी कर राज्य सरकार ने टाइगर रिज़र्व  कोर एरिया का रकबा 763.812 वर्ग किलोमीटर और बफर एरिया का रकबा 507.653 वर्ग किलोमीटर निर्धारित किया है. टाइगर रिजर्व का कुल रकबा 1271.465 वर्ग किलोमीटर हो गया है. रातापानी टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में 9 गांव शामिल किए गए हैं, जिसमें झिरी बहेड़ा, जावरा मलखार, देलावाड़ी, सुरई ढाबा, पांझिर, कैरी चौका, दांतखो, साजौली और जैतपुर के गांवों है.

इन गावों का रकबा 26.947 वर्ग किलोमीटर है. अभी तक इन गांवों को कोर क्षेत्र में शामिल नहीं किया गया है. रातापानी के अभयारण्य बनने के बाद अब स्थानीय लोगो को रोज़गार के अवसर मिलेंगे. भोपाल से लगे होने के चलते अब पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी

टाइगर स्टेट एमपी में अब बढ़ेगा बाघों का कुनबा
एमपी में साल दर साल बढ़ती बाघों की बढ़ती संख्या के चलते टाइगर स्टेट है. मध्य प्रदेश में अब तक 785 बाघ हैं, जो 2022 की गणना के अनुसार प्रदेश के में लगातार बाघों की संख्या में इजाफा हो रहा है. 2018 में यह संख्या 526 थी, और अब बाघों की संख्या लगातार बढ़ रही है. हालांकि 17साल के इंतज़ार के बाद रातापानी को टाइगर रिज़र्व का दर्जा मिला है अब इसके बाद बदली हुई तस्वीर नज़र आएगी.

ये भी पढ़ें: लाखों की भीड़ फिर भी सड़कों पर नहीं लगने दिया जाम, इज्तिमे के वॉलंटियर्स की हो रही तारीफ

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget