एक्सप्लोरर

MP Politics: कांग्रेस की यात्रा पर CM शिवराज की टिप्पणी के बाद रणदीप सुरजेवाला का पलटवार, बोले- 'उनका मानसिक संतुलन गड़बड़'

MP Election 2023: हाल ही में CM शिवराज ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा था कि भोपाल में जन आक्रोश यात्रा को 'जनता के आक्रोश' की वजह से रद्द किया गया है. उनके इस बयान पर रणदीप सुरजेवाला ने जवाब दिया.

Randeep Surjewala Counter Attack On CM Shivraj Singh Chouhan: जन आक्रोश यात्रा (Jan Akrosh Yatra) पर सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के बयान के बाद रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने उन पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि यात्रा शुरू होने से पहले ही सीएम शिवराज का मानसिक संतुलन गड़बड़ हो गया है. यात्रा शुरू तो होने दीजिए बहुत कुछ बदल जाएगा.

दरअसल, विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की भोपाल में होने वाली यात्रा के रद्द होने पर सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर निशाना साधा था. शिवराज सिंह चौहान ने कहा था, 'जनता का आक्रोश देखकर उन्होंने इंडिया गठबंधन की रैली रद्द की. लोग 'सनातन धर्म' के अपमान से आक्रोशित हैं.'

सीएम शिवराज ने क्या था
सीएम शिवराज ने कहा था कि इस पर सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) चुप हैं, कमलनाथ (Kamal Nath) और दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) भी कुछ नहीं बोल रहे हैं. इसी डर से उन्होंने रैली रद्द कर दी. उल्लेखनीय है कि 19 सितंबर से प्रदेश में जन आक्रोश यात्रा निकालने जा रही है. कांग्रेस ने इस जन आक्रोश यात्रा के लिए विशेष रथ तैयार करवाए हैं. इन रथों पर यात्रा से पहले सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कमलनाथ समेत अन्य दिग्गज नेताओं के फोटो लगेंगे.

सात स्थानों से शुरू होगी जन आक्रोश यात्रा
बता दें कि कांग्रेस अपनी इस आक्रोश यात्रा के दौरान शिवराज सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों, घोटालों के बारे में जनता को बताएगी. साथ ही पार्टी शिवराज सरकार के कथित 50 फीसदी कमीशन की जानकारी भी जनता तक पहुंचाएगी. गौरतलब है कि बीजेपी ने प्रदेश में अपनी जन आशीर्वाद यात्रा पांच स्थानों से शुरू की थी. वहीं कांग्रेस अपनी जन आक्रोश यात्रा सात स्थानों से शुरू करने जा रही है. इनमें मंदसौर, श्योपुर, छतरपुर, सिंगरौली, रीवा, हरदा और बुरहानपुर शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें: MP Election: 'इंडिया गठबंधन कहता है सनातन धर्म को खत्म कर दो', CM शिवराज ने सोनिया-राहुल गांधी से मांगा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget