एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: प्राण प्रतिष्ठा से पहले राममय हुआ भोपाल का BJP कार्यालय, 108 दिव्यांग कर रहे अखंड रामायण पाठ

Ramlala Pran Pratishtha: प्राण प्रतिष्ठा से पहले भोपाल के बीजेपी कार्यालय में 108 दिव्यांग अखंड रामायण का पाठ कर रहे हैं. प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री राघवेंद्र शर्मा ने इसकी शुरुआत की है.

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में भगवान राम की जन्मभूमि पर नवनिर्मित मंदिर का 22 जनवरी को उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह होना है. जिसको लेकर पूरे देश में उत्सव का माहौल है. तो अब मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित बीजेपी कार्यालय भी पूरी तरह से राममय हो गया है. प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पहले आज आनी 21 जनवरी को भोपाल के बीजेपी कार्यालय में 108 नेत्रहीन दिव्यांग अखंड रामायण का पाठ कर रहे हैं. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश कार्यालय मंत्री राघवेंद्र शर्मा ने पूजा अर्चना कर अखंड रामायण पाठ शुरू कराया, अखंड रामायण पाठ कल दोपहर तक जारी रहेगा.

अखंड रामायण पाठ करने वाली 108 सदस्यीय टीम में सभी सदस्य अलग-अलग विद्याओं में माहिर हैं. जबलपुर से आए सूरज प्रसाद रजक ने बताया मैं पाठ से ज्यादा वाद्य यंत्र बजाने में ज्यादा रूचि रखता हूं. मेरा बजाने का ही सबसे ज्यादा काम रहता है, जहां भी अखंड रामायण का पाठ होता है वहां हारमोनियम, तबला, ढोलक, बांसुरी बजाने जाता हूं. इसी तरह सतना से आए अनिल बागरी ने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में अपनी सहभागिता देने के लिए हम भी आए हैं और रामचरित मानस के आयोजन का हिस्सा बन रहे हैं.      

ब्रेल लिपि से बनी रामायण से करते हैं पाठ

बीजेपी प्रदेश कार्यालय मंत्री राघवेंद्र शर्मा की पहल पर नेत्रहीन दिव्यांगों को अखंड रामायण पाठ का आमंत्रण भेजकर बुलवाया गया है. ये सभी दिव्यांग ब्रेल लिपि से बनी रामायण के सहारे पाठ करते हैं. दर्जनभर से ज्यादा ब्रेल लिपि बद्ध रामायण भी बीजेपी ऑफिस में बुलवाई गई है. कार्यालय मंत्री राघवेंद्र शर्मा ने बताया कि कल दोपहर तक रामायण का पाठ जारी रहेगा. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही भोपाल में राम नाम की गूंज सुनाई दे रही है. बीजेपी कार्यालय के साथ ही पूरा शहर राममय हो गया है.  

भोपाल के इंदौर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इंदौर शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है तो वहीं, इंदौर के सिनेमाघरों में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण किया जाएगा. अब भोपाल में बीजेपी राममय हुई दिख रही है. बीजेपी कार्यालय में उत्सव का माहौल है. यहां के कार्यकर्ताओं में एक अलग ही उमंग है. भोपाल स्थित बीजेपी कार्यालय में रामायण का पाठ भी कराया जा रहा है. सबसे खास बात यह है कि यह पाठ 108 नेत्रहीन दिव्यांग कर रहे हैं.    

ये भी पढ़ें: Ram Mandir: राम उत्सव के लिए इंदौर तैयार, कैलाश विजयवर्गीय ने बताया राम मंदिर की प्रतिकृति के साथ जगह-जगह बने सेल्फी प्वाइंट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget