एक्सप्लोरर

Rajya Sabha Election: नाराज हैं कमलनाथ? कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी अशोक सिंह के नामांकन से बनाई दूरी

Rajya Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी अशोक सिंह ने आज नामांकन जमा किया. इस दौरान कमलनाथ और दिग्विजय सिंह नजर नहीं आए.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश की पांच राज्यसभा सीटों के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार के रूप में बुधवार (14 फरवरी) को अशोक सिंह के नाम का ऐलान किया था. अशोक सिंह ने आज गुरुवार (15 फरवरी) को बीजेपी प्रत्याशियों के नामांकन जमा करने के एक घंटे बाद कांग्रेस नेताओं के साथ नामांकन फार्म जमा किया है. कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार अशोक सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे की मौजूदगी में नामांकन जमा किया है. राज्यसभा उम्मीदवार अशोक सिंह ने रिटर्निंग ऑफिसर संजय गुप्ता के समक्ष अपना नामांकन फार्म जमा किया.

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद से ही कांग्रेस हार के गम से उबरने का नाम नहीं ले रही है. लगातार कांग्रेसी नेता पार्टी को छोड़कर बीजेपी का दामन थाम रहे हैं. तो वहीं प्रदेश कांग्रेस गुटों में भी बटीं नजर आ रही है. इसका उदाहरण आज कांग्रेस प्रत्याशी की तरफ से जमा किए गए नामांकन फार्म भरने के दौरान भी देखने को मिला. नामांकन फार्म जमा कराने के दौरान पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह नजर नहीं आए.

बीजेपी के चारों उम्मीदवारों ने भी भरा नामांकन फॉर्म

प्रदेश की पांच राज्यसभा सीटों के लिए 2 अप्रैल को कार्यकाल समाप्त होना है. इनमें बीजेपी के धर्मेन्द्र प्रधान, डॉ. एल मुरुगन, अजय प्रताप सिंह, कैलाश सोनी और कांग्रेस से राजमणि पटेल शामिल हैं. बीजेपी ने अपने चार उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया, जिसमें डॉ. एल. मुरुगन, बंशीलाल गुर्जर, उमेश नाथ महाराज, और माया नारोलिया शामिल हैं.

जबकि कांग्रेस ने राजमणि पटेल के स्थान पर अशोक सिंह को उम्मीदवार बनाया है. प्रदेश में राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी की तरफ से घोषित किए गए चारों उम्मीदवारों ने आज नामांकन जमा कर दिया है. चारों ने उम्मीदवारों ने सीएम डॉ. मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित पार्टी के सीनियर नेताओं की मौजूदगी में नामांकन फार्म जमा किया. 

बता दें राज्यसभा चुनाव के नामांकन जमा करने की आज आखिरी तारीख है. भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से घोषित किए गए कार्यक्रम के अनुसार 8 फरवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आज 15 फरवरी तक नामांकन जमा होंगे, अगले दिन जांच होगी. 20 फरवरी तक नामांकन फार्म वापस लिए जा सकेंगे. मतदान सुबह 9 बजे से शाम चार बजे तक कराया जाएगा. पांच बजे से मतगणना होगी और फिर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे. मतदान में विधानसभा के सभी 230 सदस्य मतदान प्रक्रिया में भाग लेंगे.

ये भी पढ़ें: MP News: '...तो गांव गांव होगा आंदोलन', किसानों की मांग को लेकर जीतू पटवारी की BJP को चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ratlam News: 3 साल से न्याय ना मिलने पर किसान ने खुद पर डाला पेट्रोल, कलेक्ट्रेट में मचा हड़कंप
रतलाम: 3 साल से न्याय ना मिलने पर किसान ने खुद पर डाला पेट्रोल, कलेक्ट्रेट में मचा हड़कंप
एमपी के पन्ना में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन कुआं धंसने से 5 लोगों की मौत, 2 घंटे तक चला रेस्क्यू
एमपी के पन्ना में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन कुआं धंसने से 5 लोगों की मौत, 2 घंटे तक चला रेस्क्यू
SC में याचिका के बीच भोजशाला में पहुंचे CM मोहन यादव, बीजेपी के लिए दौरा क्यों है खास?
SC में याचिका के बीच भोजशाला में पहुंचे CM मोहन यादव, बीजेपी के लिए दौरा क्यों है खास?
इंस्टाग्राम का प्यार चढ़ा 'मर्डर' की भेंट, गुजरात से आए प्रेमी को दो बच्चों की मां ने उतारा मौत के घाट
इंस्टाग्राम का प्यार चढ़ा 'मर्डर' की भेंट, गुजरात से आए प्रेमी को दो बच्चों की मां ने उतारा मौत के घाट

वीडियोज

Chitra Tripathi | Bakrid Controversy: 'बकरा कटेगा सियासत में बटेगा' पर छिड़ा महासंग्राम | Mira Road
Sansani : शादी के 6 महीने बाद ही उजड़ गई श्वेता की दुनिया! | Crime News | Twisha | Sweta
Bakrid Controversy | Janhit with Chitra Tripathi: बकरे की 'कुर्बानी' पर 'राष्ट्रीय कलह'! | Mira Road
Nashik Farmers Protest : कब तक खून के आंसू रोते रहेंगे किसान? | Farmers Protest | Onion Price |
Sandeep Chaudhary: CBSE गड़बड़झाले का सटीक विश्लेषण! | CBSE OSM ROW | Dharmendra Pradhan | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के सुप्रीम लीडर की इस्लामी देशों से दोस्ती की अपील, शांति वार्ता के बीच अमेरिका को दी सीधी चेतावनी
ईरान के सुप्रीम लीडर की इस्लामी देशों से दोस्ती की अपील, शांति वार्ता के बीच अमेरिका को दी सीधी चेतावनी
वैश्विक संकट के बीच CM सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश, 'अगले 6 महीने तक…'
वैश्विक संकट के बीच CM सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश, 'अगले 6 महीने तक…'
कर्नाटक में कई डिप्टी सीएम की हो सकती डीके शिवकुमार सरकार, सिद्धारमैया खेमे को क्या मिलेगा?
कर्नाटक में कई डिप्टी सीएम की हो सकती डीके शिवकुमार सरकार, सिद्धारमैया खेमे को क्या मिलेगा?
क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस की हार के 3 बड़े कारण, क्या अब IPL 2026 से बाहर हो गई GT?
क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस की हार के 3 बड़े कारण, क्या अब IPL 2026 से बाहर हो गई GT?
आर्थिक संकट से जूझ रहे ‘मोहम्मद दीपक’, 5 महीनों से नहीं दिया किराया, GYM बेचने को मजबूर
आर्थिक संकट से जूझ रहे ‘मोहम्मद दीपक’, 5 महीनों से नहीं दिया किराया, GYM बेचने को मजबूर
'चांद मेरा दिल' में अनन्या पांडे के भरतनाट्यम डांस को देख भड़के डांसर्स, पिता चंकी पांडे ने किया बचाव
'चांद मेरा दिल' में अनन्या पांडे के भरतनाट्यम डांस को देख भड़के डांसर्स, पिता चंकी पांडे ने किया बचाव
Explained: हाई-लेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज कितनी खतरनाक? जहां जनसंख्या में अचानक बदलाव, वहां करेगी जांच! घुसपैठिए पहला टारगेट
हाई-लेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज कितनी खतरनाक? जहां जनसंख्या में अचानक बदलाव, वहां करेगी जांच
बेंगलुरु से चेन्नई जा रहे IndiGo विमान में टेकऑफ के वक्त भरा धुआं, इमरजेंसी में निकाले गए पैसेंजर्स
बेंगलुरु से चेन्नई जा रहे IndiGo विमान में टेकऑफ के वक्त भरा धुआं, इमरजेंसी में निकाले गए पैसेंजर्स
Embed widget