एक्सप्लोरर

'पत्नी ने बर्बाद किया, सारी जमीन बिकवाई, फिर प्रेमी संग हो गई फरार', वीडियो बनाकर युवक ने दे दी जान

MP News: राजगढ़ जिले के एक युवक ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली है. युवक ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया जिसमें उसने पत्नी पर प्रेमी के साथ भाग जाने का आरोप लगाया.

Rajgarh News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के एक युवक ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली है. खुदकुशी करने से पहले युवक ने वीडियो भी बनाया है, यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. युवक स्कूल बस का कंडक्टर था, उसने सोशल मीडिया के माध्यम से आत्महत्या के पहले एक वीडियो अपलोड करते हुए कहा कि पत्नी ने उसकी सारी अचल संपत्ति बिकवा दी और इसके बाद वह प्रेमी के साथ चली गई. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.

पुलिस ने दी ये अहम जानकारी

पचोर थाना प्रभारी अभिलाष वर्मा ने बताया कि पचोर रेलवे ट्रैक के पास नेवच नदी से बालमुकुंद वर्मा नामक युवक को रिकवर कर गंभीर अवस्था में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद बालमुकुंद को इलाज के लिए राजगढ़ रेफर किया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई. इस मामले की जांच के दौरान सोशल मीडिया पर बालमुकुंद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बालमुकुंद ने ट्रेन के आगे कूदने से पहले आत्महत्या के लिए अपनी पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है. 

उसने कहा कि पत्नी ने उसकी सारी अचल संपत्ति बिकवा दी और इसके बाद वह उसे छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई. उसने पत्नी को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी. पत्नी की बेवफाई की वजह से उसे आत्महत्या करना पड़ रही है. इस मामले में पुलिस वीडियो की भी जांच कर रही है.

कोटा-इंदौर ट्रेन से टकराया, कई लोगों ने बनाया वीडियो

पुलिस के मुताबिक, बालमुकुंद वर्मा कोटा-इंदौर ट्रेन से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया था. बताया जाता है कि वह नेवच नदी पर बाइक लेकर पहुंचा था. इसके बाद उसने पहले वीडियो बनाया और फिर ट्रेन के सामने कूद गया. इस घटना के बाद ट्रेन में सवार कई लोगों ने बालमुकुंद का वीडियो भी बनाया. पुलिस और भी वीडियो खंगाल रही है. दूसरी तरफ बालमुकुंद की पत्नी और सुरेश नामक उसके प्रेमी को लेकर भी जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें-

रेप केस में सजा काट रहे आसाराम बापू को बड़ी राहत, मिली अंतरिम जमानत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई
शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई
MP में परिवहन व्यवस्था की बदलती तस्वीर, बस नेटवर्क से जुड़ रहे 75% ग्राम पंचायत
MP में परिवहन व्यवस्था की बदलती तस्वीर, बस नेटवर्क से जुड़ रहे 75% ग्राम पंचायत
CM मोहन यादव की नई पहल, नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों का होगा विकास
CM मोहन यादव की नई पहल, नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों का होगा विकास
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget