एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ में ड्रोन से दवाइयां पहुंचाने की तैयारी, स्वास्थ्य मंत्री की मौजूदगी में हुआ ट्रायल

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने चिरमरी व भरतपुर में रविवार को हेल्थकेयर ड्रोन डिलीवरी नेटवर्क ने सफल परीक्षण किया है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के गृह जिले मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में रविवार को रेडविंग नामक कंपनी द्वारा हेल्थकेयर ड्रोन डिलीवरी नेटवर्क का सफल परीक्षण किया गया. यह तकनीक विशेष रूप से पहाड़ी और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और तेज़ बनाने के लिए विकसित की गई है. उड़ीसा और अरुणाचल राज्य में कुछ जिलों की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी इस तकनीक का उपयोग शुरू किया जा सकता है.

इस ड्रोन नेटवर्क की मदद से ब्लड सैंपल और आवश्यक दवाइयां उन इलाकों में समय पर पहुंचाई जा सकेंगी जहां सड़क कनेक्टिविटी या ट्रैफिक की समस्याएं बाधा बनती हैं. प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी की मौजूदगी में जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ के आमाखेरवा मैदान से चिरमिरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक ड्रोन के जरिए दवाइयां भेजी गईं.

ड्रोन ने दवाई लेकर तय किया 40 km तक का सफर

ब्लड सैंपल को कलेक्ट कर वापस मनेंद्रगढ़ लाया गया. ड्रोन ने दवाई लेकर 40 KM तक का सफर तय किया इसमें महज आधे घण्टे का वक्त लगा. फिलहाल दवाइयां और आवश्यक चीजों को पहुंचाने के लिए ड्रोन से यह ट्रायल किया जा रहा है अगर सफलतापूर्वक पूरी चीजे हो जाती हैं तो इसका प्रदेश के बस्तर और सरगुजा के क्षेत्र में लोगों को बेहतर लाभ मिलेगा.

राज्य के अस्पतालों को चिकित्सा केंद्रों से जोड़ा जाएगा  

मंत्री जायसवाल ने बताया कि इस तकनीक से अब ब्लड सैंपल सुबह भेजे जा सकते हैं और उनकी रिपोर्ट 1-2 घंटे के भीतर ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा सकती है. इससे मरीजों को त्वरित इलाज देने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि परीक्षण की सफलता के बाद यह प्रणाली पूरे प्रदेश में लागू की जाएगी. इससे राज्य के अस्पतालों को प्रमुख चिकित्सा केंद्रों से जोड़ा जाएगा जिससे आपातकालीन सेवाओं में सुधार होगा और जीवन रक्षक दवाइयां समय पर पहुंचाई जा सकेंगी. आगे भी ये प्रयास जारी रहेगा.

यह भी पढ़े: 'देश का हिंदू जाग उठा है, धर्म विरोधियों की चाल...', पदयात्रा के दौरान बोले पंडित धीरेंद्र शास्त्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
Embed widget