एक्सप्लोरर

MP Rainfall: बारिश और ओलावृष्टी से 34 हजार किसानों की 38,985 हेक्टेयर फसल खराब, सिर्फ इन जिलों को मुआवजा देगी सरकार!

मध्यप्रदेश में हुई बेमौसम की बारिश ने किसानों के साथ-साथ सरकार को भी चिंता में डाल दिया है. जानकारी के मुताबिक प्रदेश के 38,985 हेक्टेयर फसलों पर बारिश का असर पड़ा है जिसे लेकर सर्वे कराया जा रहा है.

MP Rainfall: मध्यप्रदेश में इस महीने हुई आफत की बारिश ने किसानों की आंखों में आंसू ला दिए है. आंधी, ओले और पानी से किसानों की खड़ी फसल बर्बाद हो गई है. सरकारी सिस्टम में अभी तक जो आंकड़े आए हैं, उसके मुताबिक प्रदेश भर में 33 हजार 884 किसानों की 38 हजार 985 हेक्टेयर फसल खराब या प्रभावित हुई है. इसमें पिछले दो दिनों में महाकौशल (Mahakoshal) और बुंदेलखंड (Bundelkhand) इलाके में आई तबाही के आंकड़े शामिल नहीं है.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने सोमवार को एक बैठक में ओलावृष्टि की जानकारी ली. राज्य के कृषि और राजस्व विभाग ने बताया कि ओलावृष्टि से गेंहू, चना, लहसुन, इसबगोल, धनिया, अलसी, मसूर, सरसों, मक्का एवं सब्जी की फसलें खराब हो गई हैं. इसके साथ ही 12 जिलों में बिजली गिरने से 22 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है. सीएम चौहान ने प्रभावित जिलों में तत्काल सर्वे शुरू कराने के निर्देश दिए. उन्होंने एक हफ्ते में सर्वे रिपोर्ट मांगी है.

करीब 34 हजार किसानों की 38,985 हेक्टेयर फसल खराब

सूबे में मार्च के महीनें में 20 से 22 जिलों में ओले के साथ आफत की बारिश हुई. इससे नुकसान का आंकलन शुरू हो चुका है जिसका पूरा डाटा एक हफ्ते बाद मिल पाएगा. सरकार को मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक प्रदेश के 19 जिलों के 525 गांवों में 33 हजार 884 किसानों की 38 हजार 985 हेक्टेयर फसल खराब या प्रभावित हुई है. इस आंकड़े से सरकार भी चिंतित है. सरकार ने सर्वे के लिए राजस्व, कृषि और पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के अफसरों का संयुक्त दल भी बनाया है. जानकारी के अनुसार सबसे पहले मालवा की तरफ ओलावृष्टि हुई. रतलाम, आगरमालवा, मंदसौर, विदिशा, नीमच, खरगोन, राजगढ़, रायसेन, बड़वानी, भोपाल, शाजापुर, ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना और धार जिलों में ओले गिरे.

25% से अधिक नुकसान वाले जिलों में ही मिलेगी राहत 

सर्वे के बाद पता चला कि रतलाम, मंदसौर, विदिशा और धार में 25% से ज्यादा नुकसान हुआ है. बाकी 12 जिलों में नुकसान कम है. नियमानुसार 25 प्रतिशत से अधिक नुकसान वाले जिलों में ही किसानों को राहत मिल पाएगी. दूसरे चरण में नर्मदापुरम, शहडोल, जबलपुर, चंबल, उज्जैन, सागर, इंदौर, ग्वालियर, रीवा और भोपाल संभाग के जिलों में बारिश हुई. 19 मार्च को मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर बारिश हुई.सोमवार को जबलपुर और आसपास के इलाकों में भी जबरदस्त बारिश हुई.

कांग्रेस ने सदन से किया वॉकआउट

वहीं सोमवार को विधानसभा में ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों और 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक (Board Exam Paper Leak) को लेकर कांग्रेस ने हंगामा किया. नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह (Govind Singh) ने कहा कि प्रदेश के 13 से 14 जिलों में ओलावृष्टि हुई और इससे फसलें खराब हो गईं. किसानों में हाहाकार मचा है लेकिन सरकार ने अब तक सर्वे शुरू नहीं कराया है. नायब तहसीलदार- तहसीलदार हड़ताल पर हैं. वहीं जब सदन में इस पर चर्चा नहीं हुई तो विरोध में कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट कर दिया.

ये भी पढ़ें: MP News: एमपी के 190 पुलिसकर्मियों पर दर्ज है रेप केस, जीतू पटवारी के सवाल पर नरोत्तम मिश्रा ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget