एक्सप्लोरर

Indore News: बिजली कटने से नाराज ग्रामीणों ने लगाई सबस्टेशन में आग, अब उठा रहे हैं यह परेशानी

MP News: एडीसीपी शशिकांत कनकने ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारी और इंजीनियर की शिकायत पर सिमरोल थाना पुलिस ने ग्रामीणों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया है. 

इंदौर: गर्मी के मौसम जहां देश भर में बिजली गुल होने की समस्या सामने आ रही है. वहीं इंदौर के महू के ग्राम दतोदा में बिजली गई तो ग्रामीणों ने बिजली सबस्टेशन पहुंचकर ग्रिड में ही आग लगा दी. इससे सबस्टेशन जलकर गया. आक्रोशित लोगों ने वहां तैनात कुछ कर्मचारियों पर पथराव भी किया. बिजली विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. वहीं ग्रिड जल जाने की वजह से बिजली नहीं आ रही है. इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

कब और कहां हुई यह घटना

शुक्रवार देर शाम इंदौर के पास महू तहसील के गांव दतोदा में बिजली चली गई. इस बात से नाराज कुछ लोग की भीड़ बिजली विभाग के सबस्टेशन पहुंच गए. इन लोगों ने पहले तो वहां काम कर रहे राहुल और दीपक पर पथराव किया. उग्र भीड़ इससे भी नहीं मानी और पेट्रोल छिड़कर सबस्टेशन में आग लगा दी. 

बिजली विभाग के अधिकारी एई खान ने बताया की देर रात दतोदा ग्राम में विजली चली गई थी. इसके कुछ देर बाद 20-30 लोगों की भीड़ ने सब स्टेशन दतोदा उपकेंद्र पर पहुंची. उन्होंने बताया कि उग्र लोगों की भीड़ ने बिजली विभाग के कर्मचारी राहुल गोयल और दीपक वसुनिया पर पथराव कर दिया. उन्होंने बताया कि दोनों कर्मचारियों ने जैसे-तैसे वहां से भागकर अपनी जान बचाई. उन्होंने बताया कि गुस्साई भीड़ ने सबस्टेशन में पेट्रोल डालकर उसमें आग लगा दी. बिजली विभाग के इस अधिकारी के मुताबिक इस आग में पूरी ग्रिड जल गई. उन्होंने बताया कि आग की सूचना पाकर हम सब मौके पर पहुंचे और सौ नंबर फोन कर सिमरोल थाना पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ. लेकिन तब तक ग्रिड पूरी तरह जल चुका था. ग्रिड जल जाने की वजह से बिजली नहीं आ रही है. इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. 

पुलिस का क्या कहना है

वहीं एडीसीपी शशिकांत कनकने के मुताबिक शनिवार सुबह बिजली विभाग के अधिकारी और इंजीनियर सिमरोल थाने पहुंचे. उनकी शिकायत के आधार पर ग्रामीणों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है. 

यह भी पढ़ें

MP News: मध्य प्रदेश में अब घर बैठे मिलेंगे आपकी जमीन के कागजात, राजस्व विभाग ने शुरू की ऑनलाइन सुविधा

Sagar News : बिना मुंडेर का कुंआ बनाने पर कालोनाइजर के खिलाफ केस दर्ज, कुंए में हुई थी शिक्षक और उसके दो बच्चों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
Embed widget