एक्सप्लोरर

Sagar News : बिना मुंडेर का कुंआ बनाने पर कालोनाइजर के खिलाफ केस दर्ज, कुंए में हुई थी शिक्षक और उसके दो बच्चों की मौत

MP News : पुलिस ने जांच में पाया कि इस कुंए का रखरखाव कालोनाइजर नहीं करता है. कुंए की मुंडेर ऊंची उठाने की बजाय मिट्टी से पुराव किया था. खुले कुंए को लेकर कालोनीवासी अक्सर शिकायत करते रहे हैं.

सागर: बिना बाउंड्रीवाल या बिना मुंडेर के कुंए अक्सर हादसों का कारण बन जाते हैं. लेकिन कुंए के मालिकों पर कार्रवाई कम ही होती है. लेकिन एमपी के सागर में एक ऐसा ही हादसा होने पर कालोनी में बिना मुंडेर का कुआ बनाने के आरोप में कालोनाइजर के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. इसी कुंए में पिछले हफ्ते एक कार रात के अंधेरे में गिर गई थी. इस वजह से कालोनी के निवासी एक शिक्षक और उसके दो मासूम बच्चों की मौत हो गई थी. कुए की मुंडेर बनाने की मांग कालोनीवासी कई दफा कालोनाईजर से कर चुके थे. लेकिन उसने इस मांग पर ध्यान नहीं दिया था. 

कहां का है यह मामला

सागर शहर के मोतीनगर थाना क्षेत्र के गोविंद नगर कॉलोनी निवासी शिक्षक पिता हिमांशु तिवारी अपने बेटे नित्यांशु और ध्रुव तिवारी को कार से घुमाने लेकर गए थे. लौटते समय कार रिवर्स करने के दौरान अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरी थी. इस दुर्घटना में हिमांशु तिवारी और उनके दोनों बेटों की मौत हो गई थी. पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर कार और शवों को बाहर निकाला. इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी थी.

पुलिस के सामने भी की शिकायत

पुलिस ने जांच में पाया कि इस कुंए का रखरखाव कालोनाइजर द्वारा नहीं कराया जा रहा था. कुए की मुंडेर ऊंची उठाने की बजाय मिट्टी से पुराव किया था. इस खुले कुए को लेकर कालोनीवासी अक्सर मुंडेर उड़ाने की शिकायत करते रहे है. इस हादसे का शिकार बने शिक्षक हिमांशु तिवारी हमेशा इस समस्या को उठाते रहे हैं. इस हादसे पर कालोनीवासियों ने रोष जताया और पुलिस के समक्ष शिक्षक के परिजनों और कालोनीवासियों ने कालोनाइजर पर लापरवाही का आरोप लगाया था. परिजनों के मुताबिक यदि मुंडेर ऊंची होती तो शायद एक परिवार उजड़ने से बच जाता. पुलिस ने गवाहों के बयानों के आधार पर कालोनाईजर चंद्र प्रकाश सुनरया के खिलाफ धारा 304 (ए) के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. 

यह भी पढ़ें

MP News: जबलपुर,निजामुद्दीन और रीवा से आज चलेंगीं परीक्षा स्पेशल ट्रेनें, यहां जाने पूरा टाइम टेबल

MP News: मध्य प्रदेश में अब घर बैठे मिलेंगे आपकी जमीन के कागजात, राजस्व विभाग ने शुरू की ऑनलाइन सुविधा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget