एक्सप्लोरर

MP में पहली बार संत के आश्रम में जाएंगे PM Modi, जानें बागेश्वर धाम क्यों पहुंचे बीडी शर्मा?

PM Modi Visit MP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 फरवरी को छतरपुर के बागेश्वर धाम आश्रम में कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा 251 कन्याओं का विवाह कराया जा रहा है.

Bageshwar Dham: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार मध्य प्रदेश में किसी संत के आश्रम पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने जा रहे हैं. इसी को लेकर बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही है. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने बागेश्वर धाम आश्रम पहुंचकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से तैयारी को लेकर चर्चा की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाएंगे छतरपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए कई बार आ चुके हैं लेकिन यह पहला मौका है जब 23 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छतरपुर के ग्राम गुढा में आयोजित बागेश्वर धाम आश्रम के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. यहां पर बागेश्वर धाम आश्रम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा 251 कन्याओं का विवाह कराया जा रहा है. इसके अलावा कैंसर हॉस्पिटल का भूमि पूजन भी किया जाएगा. पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने 100 बेड वाले कैंसर हॉस्पिटल का निर्माण करने का संकल्प लिया है.

इसे लेकर बागेश्वर धाम आश्रम के अनुयायियों द्वारा छतरपुर और आसपास के इलाके में लोगों को आमंत्रित करने के लिए पीले चावल दिए जा रहे हैं. इसी कड़ी में आश्रम द्वारा कई और आयोजन भी कराया जा रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा गुरुवार को बागेश्वर धाम आश्रम पहुंचे और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बालाजी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना भी की. 

छतरपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए छतरपुर में सुरक्षा के खड़े इंतजाम किए गए हैं. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने बताया कि बागेश्वर धाम आश्रम से लाखों लोगों की आस्था जुडी हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए यहां पर पहुंचकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आशीर्वाद लिया गया और बालाजी महाराज के मंदिर में पूजा अर्चना भी की गई है.

इसे भी पढ़ें: फिल्मी स्टाइल में फरार, रिसेप्शन से पहले दूल्हे को चकमा देकर प्रेमी संग भाग निकली दुल्हन

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget