एक्सप्लोरर

फिल्मी स्टाइल में फरार, रिसेप्शन से पहले दूल्हे को चकमा देकर प्रेमी संग भाग निकली दुल्हन

Bhopal News: शादी के बाद दूल्हा और दुल्हन को बारात वाली बस में बैठकर आना पड़ा था. विदाई के लिए पहुंची कार के टायर पंचर मिले थे. शादी के रिसेप्शन से पहले दुल्हन फिल्मी स्टाइल में फरार गई.

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में फिल्मी कहानी जैसा मामला सामने आया है. ब्यूटी पार्लर से सज धज कर शादी के रिसेप्शन पहुंची दुल्हन अचानक फरार हो गई. दुल्हन के भागने की खबर जगल में आग की तरह फैल गई. घटना टीटी नगर क्षेत्र की है. दूल्हे की रिपोर्ट पर पुलिस तफ्तीश में जुट गई है. थाना प्रभारी सुधीर अर्जरिया ने बताया कि आशीष रजक की शादी गंजबासौदा में 18 फरवरी को हुई थी.

रिसेप्शन कल 19 फरवरी को अंकुर स्कूल के पास था. ब्यूटी पार्लर से दुल्हा दूल्हन सीधे शादी के रिसेप्शन में पहुंचे. कार के एक तरफ से दूल्हा आशीष उतरा. दूसरे गेट से आशीष की नई नवेली दुल्हन रोशनी सोलंकी उतरी. इसी दौरान दुल्हन प्रेमी संग दूसरी कार में बैठकर फरार हो गई. पुलिस ने बताया कि मामला अपहरण का नहीं है.

दुल्हन ने शादी के रिसेप्शन में दिया चकमा

शुरुआती तौर पर अपहरण के एंगल से जांच की जा रही थी. देर रात नाकेबंदी भी कराई गई. दुल्हन का पता नहीं चल सका. पुलिस ने बताया कि रोशनी सोलंकी का पड़ोस में रहने वाले किसी युवक से प्रेम संबंध था. घर वालों ने इच्छा के विरुद्ध बेटी की शादी कर दी थी. माना जा रहा है कि दुल्हन के फरार होने का मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है. जोर जबरदस्ती के सबूत नहीं पाए गए हैं.

फिल्मी अंदाज में प्रेमी के साथ हुई रफूचक्कर 

पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर टीम को रवाना कर दिया गया है. दुल्हन का फोन स्विच ऑफ आ रहा है. प्रेमी और प्रेमिका घर भी नहीं पहुंचे हैं. पुलिस दोनों की तलाश में दबिश दे रही है. दूल्हे ने बताया कि शादी के बाद विदाई वाली कार को भी पंचर कर कर दिया गया था. कार के जरिए दूल्हा-दुल्हन गंजबासौदा से आने वाले थे. टायर पंचर होने के बाद दूल्हा दुल्हन को शादी की बस से लौटना पड़ा. 

ये भी पढ़ें-MP News: बागेश्वर धाम में इस दिन होगा रेसलिंग का आयोजन, द ग्रेट खली समेत देशभर के रेसलर लेंगे हिस्सा

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget