एक्सप्लोरर

PM Modi MP Visit: सागर में PM मोदी के आगमन की तैयारी, MP को देंगे इन बड़ी योजनाओं की सौगात, CM ने दी जानकारी

PM Modi MP Visit: 12 अगस्त को पीएम मोदी मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं इस दौरान वह संत रविदास के मंदिर का शिलान्यास करेंगे, इसके साथ ही वह और कई योजनाओं का भूमि पूजन भी करेंगे.

PM Modi Visit Sagar: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 अगस्त को मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगे. पीएम मोदी के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा की. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 अगस्त को मध्य प्रदेश आएंगे. प्रदेश में संत रविदास समरसता यात्राएं जारी हैं, जिनका समापन सागर के बडक़ुमा में 12 अगस्त को होगा. 

प्रसन्नता का विषय है कि प्रधानमंत्री  मोदी का आगमन संत रविदास जी के स्मारक के भूमि पूजन के लिए हो रहा है. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि संत रविदास जी की जयंती पर सागर में हुए कार्यक्रम में यह घोषणा की थी कि बडक़ुमा सागर में 100 करोड़ रूपए की लागत से संत रविदास जी का भव्य मंदिर और विशाल स्मारक बनाया जाएगा. 

बुंदेलखंड को बड़ी सौगात
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी मध्य प्रदेश और बुंदेलखंड को एक बड़ी सौगात के रूप में बीना रिफाइनरी पेट्रोकेमिकल की विस्तारीकरण परियोजनाओं का भूमि पूजन करेंगे. बीपीसीएल की रिफाइनरी वर्ष 2011 से मध्यप्रदेश में कार्यरत है, अब इसका विस्तारीकरण कर पेट्रोकेमिकल का निर्माण भी किया जाएगा. बीपीसीएल इस परियोजना पर लगभग 50 हजार करोड़ रुपए खर्च करेगी. राज्य शासन द्वारा बीपीसीएल को टैक्स में छूट और सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है. 

फोरलेन-टू लेन सडक़ों का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी लगभग एक हजार करोड़ रूपए की लागत के 47 किलोमीटर के मोरी-कोरी-विदिशा-हिनौतिया पैकेज 1 फोर लेन तथा हिनौतिया-मेलुआ पैकेज. 2 टू लेन सडक़ों का भूमि पूजन भी करेंगे. इससे मध्य भारत में बेहतर सम्पर्क के साथ-साथ पर्यटक हमारी विश्व धरोहर सांची के बुद्ध स्तूप, अशोक स्तंभ और उदयगिरि की चट्टानों पर बनाए गए गुफा मंदिरों तक आसानी से पहुंच सकेंगे.

कोटा-बीना रेल मार्ग दोहरीकरण का लोकार्पण
मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी रेल मंत्रालय के अधीन कोटा. बीना रेल मार्ग के दोहरीकरण का लोकार्पण भी करेंगे. इस पर 2 हजार 476 करोड़ रूपए की लागत आएगी. कोटा बीना लाइन का दोहरीकरण से लाइन की कैपिसिटी बढ़ जाएगी और ज्यादा ट्रेनों को संचालित कर पाएंगे. माल वाहक गाड़ियों की स्पीड भी बढ़ेगी.

ये भी पढ़ें: Indore News: AI रोबोट दिखाएगा कमाल, घनी बस्तियां हों, तंग जगहें या जंगल की आग, पता लगाकर तुरंत बुझाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget