एक्सप्लोरर

MP News: नदी परियोजना समझौते से एमपी-राजस्थान में कैसे बढ़ेंगे उद्योग और रोजगार के अवसर? सीएम मोहन ने बताई पूरी बात

Chambal Link Project: मध्य प्रदेश और राजस्थान में नदियों की परियोजना को लेकर जो समझौता हुआ है. उससे रोजगार के साधन बढ़ने की संभावना है. सीएम मोहन यादव ने औद्योगिकरण को बढ़ावा मिलने की बात कही है.

Parvati-Kalisindh-Chambal Link Project News: मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच नदियों को लेकर त्रिपक्षीय समझौता हुआ है. इसे मध्य प्रदेश के लिए भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का दावा है कि इस समझौते के बाद जहां एक तरफ सिंचाई के संसाधन बढ़ाने से कृषि के क्षेत्र में फायदा होगा, वहीं दूसरी तरफ कई जिलों में औद्योगिक विकास भी देखने को मिलेगा.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राजस्थान दौरे के दौरान पार्वती, कालीसिंध और चंबल नदी परियोजना को लेकर त्रिपक्षीय समझौता किया है. राजस्थान और मध्य प्रदेश की सरकार मिलकर नदियों को जोड़ने की दिशा में कदम आगे बढ़ा रही है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पश्चिम मध्य प्रदेश के ड्राई बेल्ट वाले जिलों में सिंचाई के साधन उपलब्ध होने का दावा किया है. 

'जिलों में विकास होगा'
उन्होंने कहा है कि मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, भिंड, श्योपुर में पानी की उपलब्धता बढ़ेगी.  इससे औद्योगिक बेल्ट भी बढ़ेगा. उन्होंने दावा किया कि औद्योगिक क्षेत्र में जिन जिलों में विकास होगा, उनमें उज्जैन, इंदौर, धार, आगर मालवा, देवास, राजगढ़ आदि शामिल है. 

उद्योगों के लिए अपनी सबसे महत्वपूर्ण जरूरत 
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया है कि एमपी के कई जिलों में सिंचाई के लिए पानी उपलब्धता होने से भी ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार मिलेगा. ऐसा माना जा रहा है कि इस परियोजना के पूर्ण होने पर हजारों हेक्टेयर भूमि सिंचित हो जाएगी. इसके अलावा उद्योगों के लिए भी आवश्यक और महत्वपूर्ण आवश्यकता पानी की रहती है. पानी की पूर्ति होने के बाद मध्य प्रदेश और राजस्थान में औद्योगीकरण भी बढ़ेगा.

ये भी पढ़ें: Rajya Sabha Election Date: मध्य प्रदेश से राज्यसभा के इन छह सांसदों का पूरा हो रहा कार्यकाल, जानें कौन-कौन शामिल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget