एक्सप्लोरर

राधा रानी विवाद के बाद पंडित प्रदीप मिश्रा का ये वीडियो वायरल, अब क्या बोल गए?

Pandit Pradeep Mishra: राधा रानी मामले को लेकर अनेक शहरों में पंडित प्रदीप मिश्रा को लेकर विरोध जताया जा रहा है. बरसाना की महापंचायत में उनके खिलाफ फैसला लिया गया है.

Kubereshwar Dham of Pandit Pradeep Mishra: राधा रानी मामले को लेकर सुर्खियों में बने अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा अब किसी भी उलझन में उलझना नहीं चाहते हैं. यही कारण है कि कुबेरेश्वर धाम पर गुरुपूर्णिमा महोत्सव और कांवड़ यात्रा को लेकर आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में बाकी कोई भी चर्चा नहीं करने का कहकर प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म कर दी. पत्रकारों ने राधा रानी के मामले को लेकर जब सवाल किया तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया. 

दरअसल, राधा रानी मामले को लेकर बरसाना सहित अनेक शहरों में पंडित प्रदीप मिश्रा को लेकर विरोध जताया जा रहा है. बरसाना में आयोजित संतों की महापंचायत में निर्णय लिया है कि पंडित प्रदीप मिश्रा माफी मांगे नहीं तो बरसाना में राधा रानी मंदिर में दर्शन नहीं करने देंगे, जबकि अब पंडित प्रदीप मिश्रा ने अपनी तुलना तुलसीदास से करने का वीडियो वायरल होने के बाद भी संतों द्वारा विरोधा जताया जा रहा है. 

 

बता दें भोपाल के नजदीक सीहोर जिला मुख्यालय स्थित अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम पर इस बार भी गुरुपूर्णिमा महोत्सव आयोजित किया जाएगा साथ ही कांवड़ यात्रा भी निकाली जाएगी. आयोजन को लेकर पंडित प्रदीप मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की.

अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने प्रदेशभर से आए पत्रकारों से बातचीत में बताया कि जुलाई माह में हर साल की तरह इस साल भी भव्य रूप से गुरु पूर्णिमा का पर्व आस्था और उत्साह के साथ मनाया जाएगा. इसके अलावा अगस्त माह पर भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहेंगे. 

भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा ने प्रेस से चर्चा करते हुए बताया कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर हर साल की तरह इस साल भी कुबेरेश्वरधाम पर सात दिवसीय शिव महापुराण का आयोजन किया जाएगा. कथा 14 जुलाई से 20 जुलाई तक जारी रहेगी और इसके पश्चात 21 जुलाई को यहां पर आने वाले श्रद्धांलुओं को दीक्षा देने का आयोजन किया जाएगा, इसके अलावा 17 अगस्त को कांवड़ यात्रा के बारे में बताया गया.

भव्यता से निकाली जाएगी कांवड़ यात्रा
पंडित प्रदीप मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि निकाली जाने वाली भव्य यात्रा में आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों के अलावा हजारों की संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होंगे. यात्रा में सौ से अधिक ढोल.बाजे, भगवान शंकर के डमरू और डीजे आदि के साथ पूरे शहरी और ग्रामीण क्षेत्र को भगवा रंग से सराबोर कर दिया जाएगा. कांवड़ यात्रा में पंडित प्रदीप मिश्रा स्वयं शामिल होंगे. 

यात्रा में भगवा कपड़े पहने भक्तों के कंधे पर कांवड़ होगी. बोलबम के नारे के साथ कावडि़ए शहर की जीवनदायनी सीवन नदी के तट पर पहुंचकर सुबह शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगे. करीब 11 किलोमीटर से अधिक भव्य कावड़ा यात्रा का ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा. कावड़ यात्रा के दौरान भगवान शिव का भव्य जलाभिषेक किया जाएगा.

ये भी पढ़ें

संसद में 'जय फिलिस्तीन' वाले असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर भड़के कैलाश विजयवर्गीय, कह दी ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget