एक्सप्लोरर

Shajapur News: 'सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार हो रहा है, तुम क्या कर रहे हो', BJP नेत्री ने अपनी ही पार्टी के विधायक को लगा दी फटकार

शुजालपुर तहसील में बीजेपी महिला मोर्चा की नगर महामंत्री द्वारा अपनी ही पार्टी के विधायक को लताड़ लगाने का मामला सामने आया है. जिसके बाद विधायक ने थाने में नगर महामंत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है.

Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले की शुजालपुर तहसील की बीजेपी महिला मोर्चा की नगर महामंत्री अपनी ही पार्टी के नेता से उलझ पड़ी. यहीं नहीं नगर महामंत्री ने ना सिर्फ विधायक करण सिंह वर्मा को लताड़ लगाई बल्कि सख्त लहजे में कहा कि सडक़ के निर्माण में भ्रष्टाचार हो रहा है, तुम क्या कर रहे हो. दोनों के बीच मामला इतना बढ़ गया कि विधायक करण सिंह वर्मा ने थाने पहुंचकर नगर महामंत्री रश्मि अवस्थी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी, जिसके बाद उन्हें थाने की तरफ से पूछताछ के लिए बुलाया गया.

नगर महामंत्री के तीखे तेवर
बता दें मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में अब महज सात-आठ महीने का समय ही शेष बचा है. ऐसे में विधानसभा चुनाव लड़ने की मंशा रखने वाला हर नेता शाम-दाम-दंड-भेद से अपनी उपस्थित दर्ज कराने का प्रयास कर रहे है. कुछ ऐसा ही प्रयास किया है शुजालपुर तहसील की बीजेपी महिला मोर्चा की नगर महामंत्री ने. बीजेपी नेत्री ने अपनी ही पार्टी के सबसे सीनियर विधायक को तीखे तेवर दिखा दिए हैं. नगर महामंत्री व भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की पदाधिकारी रश्मि अवस्थी ने मंगलवार को फोन कर इछावर के विधायक करण सिंह वर्मा से अभद्रता कर डाली. 

विधायक ने दर्ज कराई शिकायत
दरअसल मामला यह है कि पीडब्ल्यूडी द्वारा ग्राम आमाझिर में एक सडक़ का निर्माण कराया जा रहा है. सडक़ निर्माण में भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराते हुए बीजेपी नेत्री रश्मि अवस्थी ने सीनियर विधायक करण सिंह वर्मा को फोन लगाया और सख्त लहजे में विधायक से कहा कि सडक़ निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार हो रहा है, तुम क्या कर रहे हो. बीजेपी नेत्री द्वारा की गई इस अभद्रता को लेकर विधायक करण सिंह वर्मा इछावर थाने जा पहुंचे और बीजेपी नेत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने विधायक की शिकायत पर बीजेपी नेत्री रश्मि अवस्थी के खिलाफ धारा 507 के तहत प्रकरण दर्ज किया है.

बीजेपी नेत्री ने विधायक से मांगी माफी

बीजेपी विधायक करण सिंह वर्मा की शिकायत दर्ज करने के बाद इछावर थाने की पुलिस टीम शुजालपुर पहुंची, जहां बीजेपी नेत्री को नोटिस देकर थाने में तलब किया है. इधर बीजेपी नेत्री रश्मि अवस्थी द्वारा अब इस मामले को रफा दफा करने का प्रयास किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि इस मामले में बीजेपी नेत्री रश्मि अवस्थी द्वारा विधायक करण सिंह वर्मा से माफी मांग ली गई है.

यह भी पढ़ें: MP Election 2023: संगठन पदाधिकारियों को चुनाव लड़वाने के मूड में नहीं दिख रही BJP, चुनाव से पहले लाई ये नियम

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget