एक्सप्लोरर

'पुरुषों को महिलाओं की लीडरशिप स्वीकार नहीं', NIT त्रिची से लापता छात्रा ने लिखा था 4 पन्नों का लेटर

Indore News: इंदौर की ओजस्विनी गुप्ता तमिलनाडु के त्रिची से 15 दिन से लापता है. अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है. उसके कमरे से 4 पन्नों का एक खत मिला है, जिसमें उसने अपना सारा दर्द बयां किया है.

NIT Trichy Student Missing: पोस्ट ग्रेजुएशन करने इंदौर से अपने सपनो के कॉलेज नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी त्रिची तमिलनाडु गई इंदौर की बेटी पिछले 15 दिनों से लापता है. जाने से पहले वह 4 पन्नो का एक लेटर भी छोड़कर गई है, जिसमे उसने अपनी सभी समस्याओं के बारे में खुलकर बात की है. उसकी लिखी बातों से प्रतीत होता है कि क्लास रिप्रेजेंटेटिव बनने के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा था.

इससे वह इस कदर परेशान हुई कि कॉलेज सहित सब कुछ छोड़कर खाली हाथ चली गई. उसकी तलाश में उसके परिजन दर-दर भटकने को मजबूर है. छात्रा के परिजनों की उम्मीद अब सीएम डॉ. मोहन यादव से ही है, जिसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया है.

एनआईटी त्रिचि में पढ़ाई करती थी ओजस्विनी 
इंदौर की बेटी ओजस्विनी गुप्ता ने इंदौर से ही इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने में बाद इंदौर की ही आईटी कंपनी इंफोबीन में जॉब स्टार्ट कर दी थी. लेकिन वह अपने सपनो के कॉलेज एनआईटी त्रिचि से पोस्ट ग्रेजुएशन करना चाहती थी. लिहाजा कड़ी मेहनत कर उसने एग्जाम दिया और देश भर में 72वीं रैंक लाकर एनआईटी त्रिचि में एडमिशन ले लिया.

यहां उसकी काबिलियत को देखकर उसे क्लास रिप्रेजेंटेटिव बना दिया गया, लेकिन यह बात कुछ लोगों को नागवार गुजरी. सीसीटीवी फुटेज में 15 सितंबर को वह कॉलेज कैंपस में साइकिल खड़ी कर कॉलेज से बाहर निकलती हुई नजर आ रही है. उन्हे सप्ताह में सिर्फ रविवार को ही कैंपस से बाहर निकले की अनुमति होती थी. उसके वापस न आने के बाद जब उसके कमरे की तलाशी ली गई तो 4 पन्नों का बेहद मार्मिक लेटर मिला.

16 सितंबर को दर्ज करवाई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
ओजस्विनी गुप्ता के लापता होने के बाद 16 सितंबर को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट त्रिचि के थुवक्कुडी थाने में दर्ज करवाई गई थी. त्रिचि पुलिस ने ओजस्विनी की तलाश के लिए एसआईटी का गठन भी कर दिया, लेकिन अब तक टीम उसे तलाश नही कर सकी. पिता ने तमिलनाडु पुलिस पर गंभीरता से उसकी तलाश नही करने आरोप लगाया.

ऐसे में इंदौर पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव से परिजनों ने मुलाकात कर बेटी की तलाश करने की गुहार लगाई है. सीएम यादव ने जल्द बेटी की तलाश करवाने और सरकार द्वारा मामले में हस्तक्षेप करने का आश्वासन दिया है. ओजस्विनी के परिजनों को चिंता है कि कॉलेज से जाने के बाद बेटी के साथ कुछ गलत नहीं हो गया हो. इतने दिनो में उसका कुछ पता नहीं चल सका है. उसने परिजनों से भी संपर्क नही किया है, इस वजह से उनकी चिंता और अधिक बड़ी हुई है. लेकिन देश के नामी कॉलेज में बेटी को मिल रही प्रताड़ना कई सवाल खड़े कर रही है.

ओजस्विनी ने खत में क्या लिखा था
कॉलेज से बाहर जाने से पहले ओजस्विनी ने अपने कमरे में एक लेटर छोड़ा, जो रूम की तलाशी के दौरान मिला. लेटर में उसने लिखा था, "अगर कोई महिला सुंदर नहीं है तो ये बहुत मुश्किल है कि वह पुरुषों को अपनी लीडरशिप में काम करवा सके. पुरुषों को स्त्रियों के नेतृत्व में काम करना पसंद नहीं, खासकर तब जब महिला सुंदर न हो. मेरे लिए सबसे अच्छी बात तब हुई जब मैंने एनआईटी में अपना पीजी शुरू किया. मुझे डिपार्टमेंट का सीआर बनाया गया. दूसरों को हराने और सभी राउंड क्लियर करने के बाद मुझे ये पद हासिल हुआ. वास्तव में मुझे शुरुआत में इसके लिए बहुत गर्व और खुशी महसूस हुई, लेकिन बाद में सब खराब होने लगा."

"लोगों के लिए इतना मत करो कि खुद को ही खो दो क्योंकि आखिर में ये वही लोग होते हैं, जो आप पर ऊंगली उठाते हैं. खास तौर पर लड़कियों के लिए- ये जमाना लड़कियों के लिए ठीक नहीं है. अब अलविदा कहती हूं, इसे हाइप बनाने की जरूरत नहीं है. मेरा मानसिक दबाव था मैं बर्दाश्त नहीं कर पाई, मेरी गलती है, दूसरों को दोष मत देना. सब अच्छे से पढ़ाई करना अच्छा पैकेज लेकर जाना."

ओजस्विनी ने आगे ये भी लिखा, "...और हां, जिसको सीआर बनाना है बना दो यार. लव यू एनआईटी."

यह भी पढ़ें: Vidisha: दिन में दर्शन के बहाने मंदिरों की रेकी, रात में जेवरात की चोरी, चोर गिरोह का ऐसे हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget