एक्सप्लोरर

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ा रही हैं उत्तरी हवाएं, यहां रिकॉर्ड हुआ सबसे कम तापमान

MP Ka Mausam: उत्तरी हवाओं के कारण प्रदेश के कई जिलों में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया.दतिया सबसे ठंडा रहा.यहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया.

भोपाल: मध्य प्रदेश में उत्तरी हवाएं आना शुरू हुई हैं. इससे ठंड काफी बढ़ गई है. ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस और नौगांव में 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.  में रिकोर्ड किया गया. भारतीय मौसम केंद्र भोपाल के वैज्ञानिक अशफाक हुसैन ने तापमान में अभी और गिरावट की संभावना जताई है. भोपाल समेत मध्य प्रदेश के कई शहर शीतलहर की चपेट में आ गए हैं. मौसम विभाग के अनुसार नए साल की शुरुआत में उत्तर के पहाड़ी राज्यों से लेकर पूर्वी और उत्तरी मध्य प्रदेश के अधिकांश इलाकों में घना कोहरा रह सकता है.

मध्य प्रदेश में कोहरा

अभी ग्वालियर और इंदौर में कोहरा छाने लगा है.यहां पर दृश्यता एक किलो मीटर तक रह गई है.जबलपुर में भी कोहरा पड़ रहा है. भोपाल में सुबह के समय हल्का कोहरा है.अगले कुछ दिनों में ग्वालियर,चंबल में कोहरा और बढ़ सकता है. मौसम विभाह का कहना है कि पिछले 24 घंटो में प्रदेश के सभी संभागों का मौसम शुष्क रहा. विभाग ने कहा है कि प्रदेश के सभी संभागों के न्यूनतम तापमान में कोई  विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है. रीवा, शहडोल, जबलपुर और नमर्दापुरम जिले में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा. वहीं ग्वालियर संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम और शेष संभागों में तापमान सामान्य दर्ज किया गया.

उत्तरी हवाओं के कारण प्रदेश के कई जिलों में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया.दतिया सबसे ठंडा रहा.यहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया.इसके अलावा धार, गुना, ग्वालियर, पचमढ़ी, राजगढ़, रतलाम, खजुराहो, नौगांव और सागर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे चला गया.

कब से बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग ने 27 से 30 दिसंबर के बीच दिन और रात के तापमान में मामूली बढ़त की संभावना जताई है. अभी पश्चिमोत्तर हवाएं पहाड़ों से बर्फीली हवाएं लेकर आ रही हैं, जो 27 से बदल जाएंगी.इसके चलते दिन और रात दोनों के तापमान में कुछ बढ़ोत्तरी होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार भूमध्यसागर से उठा पश्चिमी विक्षोभ हिमालय के क्षेत्रों में सक्रिय होगा.इसके कारण 29 दिसंबर के बाद पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होगी.कुछ स्थानों पर बारिश के भी आसार हैं.

ये भी पढ़ें

MP Corona News: जबलपुर में कोविशील्ड की किल्लत, सिर्फ 28 प्रतिशत लोगों ने लगवाया बूस्टर डोज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget