एक्सप्लोरर

No Confidence Motion: विपक्ष पर भड़कीं BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर, कहा- 'वो चाहते थे कि PM जवाब दें लेकिन संसद में...'

No Confidence Motion: प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, 'विपक्ष की नैतिकता बनती ही नहीं है प्रश्न करने की. आज अमित शाह ने गिना-गिना कर इनके कारनामों के पन्ने खोले हैं, जिन्हें जनता ने देखा है.'

Pragya Singh Thakur on Opposition: लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बधवार को बहस के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि जनता के बीच सरकार के प्रति कोई अविश्वास नहीं है. विपक्ष की लगातार मांग है कि मणिपुर हिंसा पर पीएम मोदी जवाब दें और इस वजह से अमित शाह के भाषण के बीच विपक्ष लगातार हंगामा करता रहा. इसको लेकर भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने नाराजगी जताई.

सांसद प्रज्ञा ठाकुर का कहना है कि विपक्ष के नेताओं ने इतने समय से संसद नहीं चलने दी, इसपर अमित शाह ने अपने विचार व्यक्त किए. संविधान में नियम है कि देश में किसी भी प्रकार की हिंसा की बात हो तो इसका उत्तर गृहमंत्री ही देंगे, ये निश्चित होता है. लेकिन इनकी (विपक्ष की) जिद अनर्गल थी. वह चाहते थे कि प्रधानमंत्री आएं, प्रधानमंत्री ही जवाब दें. लेकिन, संसद में कोई भी काम नियमों के तहत किया जाता है. 

'विपक्ष को नहीं आता प्रश्न करना'
प्रज्ञा ठाकुर ने आगे कहा, 'इस बात पर अमित शाह ने स्पष्ट कहा है कि मैं गृहमंत्री हूं, मैं इसके लिए और देश की जनता के लिए जिम्मेदार हूं. सामने बैठे जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं और पूरे देश के लिए जिम्मेदार गृहमंत्री हैं. इसलिए उन्होंने जवाब दिया, लेकिन विपक्ष को न जवाब चाहिए और न ही इनको किसी प्रकार से प्रश्न करना आता है.'

इतना ही नहीं, प्रज्ञा ठाकुर ने आगे कहा, 'विपक्ष की नैतिकता बनती ही नहीं है प्रश्न करने की. आज अमित शाह ने गिना-गिना कर इनके कारनामों के पन्ने खोले हैं, जिन्हें जनता ने देखा है. जनता आगे भी इनके कारनामे देखेगी और इन्हें अच्छे से समझेगी.'

गौरतलब है कि मणिपुर हिंसा को लेकर अविश्वास प्रस्ताव पर बात करते हुए अमित शाह ने कहा कि हिंसा का कोई समर्थन नहीं करता. जो घटना हुई वह शर्मनाक है. उसपर राजनीति करना और भी ज्यादा शर्मनाक है. एक भ्राति फैलाई गई है कि सरकार मणिपुर पर चर्चा नहीं चाहती. मैंने अध्यक्ष को चिट्ठी लिखी थी. विपक्ष चर्चा नहीं चाहता था. आप गृह मंत्री को बोलने ही नहीं देना चाहते हो.

यह भी पढ़ें: Madhya Pradesh: कांग्रेस या BJP...मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव में किसका बजेगा डंका? CNX के सर्वे में बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget