एक्सप्लोरर

MP: नीमच में BJP की जन आशीर्वाद यात्रा पर पथराव, वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

BJP Jan Ashirvad Yatra: मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि हम कांग्रेसियों की ये गुंडागर्दी चलने नहीं देंगे. इसका कड़ा जवाब दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि हम और ताकत से आगे बढ़ेंगे.

MP News: मध्य प्रदेश के नीमच जिले के मनसा तहसील के रावली कुण्डी में बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा पर पथराव किया गया. पथराव में कुछ गाड़ियों को नुक़सान हुआ है. पथराव के दौरान रथ में बीजेपी नेता मौजूद थे. कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री मोहन यादव यात्रा में थे. मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि हमारी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है. उन्होंने आरोप लगाया कि इसके पीछे कांग्रेसी गुंडे हैं. उन्होंने कहा कि ये आलोचना करने के लायक नहीं है बल्कि गंभीर अपराध किया गया है. कांग्रेस इस यात्रा को मिल रहे समर्थन को देखकर घबरा गई है.

पहाड़ियों-पेड़ों में छिपकर कांग्रेसी गुंडो ने किया पथराव- वीडी शर्मा

वीडी शर्मा ने कहा कि जनआशीर्वाद यात्रा नीमच से कल (4 सितंबर) से शुरू हुई थी. राजनाथ सिंह ने यात्रा का शुभारंभ किया था. यात्रा को अपार सफलता मिल रही है. जनमानस का समर्थन मिल रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि पहाड़ियों और पेड़ों में छिपकर कांग्रेसी गुंडो ने पथराव किया है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता और ताकत के साथ आगे आएंगे.

किसी भी कीमत पर इन्हें बख्शा नहीं जाएगा- एमपी बीजेपी अध्यक्ष

मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष ने कहा कि अमित शाह की सभा में मंडला में अपार जनसमर्थन देखने को मिला. कांग्रेसियों ने यात्रा पर हमला किया है. योजनाबद्ध तरीके से किया गया है. किसी भी कीमत पर इन्हें बख्शा नहीं जाएगा. कार्यकर्ताओं से अपील है कि और ताकत के साथ यात्रा को आगे बढ़ाएं. ये यात्रा कैसे रोकी जाए इसको लेकर कांग्रेसी षड्यंत्र करना चाहते हैं. हम अनुशासन के साथ आगे बढ़ेंगे और कांग्रेसियों की गुंडागर्दी को नहीं चलने देंगे.

कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का चरित्र गुंडागर्दी का रहा है- वीडी शर्मा

वीडी शर्मा ने कहा कि इसका हम कड़ा जवाब देंगे. कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का चरित्र गुंडागर्दी का रहा है. इनके इतिहास में जाओ तो ये अपराधिकरण की प्रवृति के लोग रहे हैं. हमारी चार जन आशीर्वाद यात्रा शुरू हो चुकी है और कल (6 सितंबर) एक और शुरू होगी. इस मामले में पुलिस और प्रशासन गंभीरता से काम करेगा.

MP Election: कांग्रेस में 5000 तो BJP में 4000 नेताओं ने विधायक बनने के संजोए सपने, बड़े नेता भी हैरान

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget