एक्सप्लोरर

MP News: सोने के भाव बिकेगी मध्य प्रदेश के इस इलाके की मिट्टी, जमीन से निकाला जाएगा सिलिका

Bhopal News: गुणवत्ता, लागत और लाभ से लेकर कई बिन्दुओं पर एनसीएल ने आइआइटी खड़गपुर के साथ शोध शुरू किया है. कंपनी के अधिकारियों की मानें तो उन्हें सफलता मिलने की पूरी संभावना है.

Singrauli News: प्रदेश की ऊर्जाधानी सिंगरौली में अकूत खनिज संपदा का भंडार है, यहां सोने की खदान के साथ काले हीरे (कोयले) का भी भंडार है लेकिन अब यहां की मिट्टी की कीमत भी किसी सोने के भाव से कम नहीं होगी. अब यहां की मिट्टी से सिलिका निकाला जाएगा. यहां कोयले का उत्पादन करने वाली भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनी एनसीएल यहां की मिट्टी से सिलिका निकालने की तैयारी में है.

कंपनी ने आईआईटी के साथ शुरू किया शोध

गुणवत्ता, लागत और लाभ से लेकर कई बिन्दुओं पर एनसीएल ने आइआइटी खड़गपुर के साथ शोध शुरू किया है. कंपनी के अधिकारियों की मानें तो उन्हें सफलता मिलने की पूरी संभावना है. बता दें कि सिलिका का प्रयोग सोलर प्लांटों में लगने वाली प्लेट व शीशे के बर्तन बनाने सहित अन्य कई उत्पाद बनाने में होता है. एनसीएल के अधिकारियों के मुताबिक प्राथमिक परीक्षण में मिले नतीजों के मुताबिक ओबर बर्डन (ओबी) यानी खदान की मिट्टी में सिलिका की पर्याप्त मात्रा मिलने की संभावना है. माना जा रहा है कि जिस तरह से सोलर ऊर्जा पर निर्भरता बढ़ रही है. ऐसे में ओबी से सिलिका का उत्पादन कंपनी के लिए बड़ी उपलब्धि होगी. चूंकि सिलिका का उपयोग सोलर प्लेट के अलावा दूसरे उत्पाद तैयार करने में भी किया जाता है इसलिए इसकी मांग देश व विदेश दोनों में है.

एनसीएल के जनसंपर्क अधिकारी रामविजय सिंह ने बताया कि ओबी में सिलिका की मात्रा भी काफी अधिक है. उन्होंने कहा कि  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के साथ मिलकर इस शोध कार्य को किया जा रहा है, पूरी संभावना है कि शोध सफल रहेगा. प्राथमिक आकलन में पर्याप्त मात्रा सिलिका प्राप्त होने की संभावना जताई गई है. अभी ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता है.

जल्द ही दूसरी परियोजनाओं में भी होगी शुरुआत
कंपनी वर्तमान में अमलोरी परियोजना में हर रोज एक हजार घन मीटर रेत तैयार कर रही है. अमलोरी का प्लांट अगले 5 वर्ष तक चलेगा. इससे पहले कंपनी जयंत या निगाही परियोजना में एम सेंड प्लांट स्थापित करने की तैयारी कर रही है. माना जा रहा है कि अमलोरी का प्लांट बंद होने से पहले दूसरी परियोजनाओं में प्लांट शुरू हो जाएगा. तैयार रेत निविदा के जरिए एक निर्माण एजेंसी प्राप्त कर रही है.

शोध में वक्त लगने की संभावना
कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक शोध में लंबा वक्त लग सकता है. फिर भी कोशिश है कि अधिक से अधिक दो से तीन वर्ष में प्लांट की शुरुआत की जाए. गौरतलब है कि ओबी से रेत बनाने के लिए एनसीएल ने तीन वर्ष तक प्रयोग किया था. इसके बाद इस वर्ष जनवरी में उत्पादन कार्य शुरू हो पाया. वर्तमान में कंपनी के अमलोरी परियोजना में रेत बनाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: MP News: धार में जहरीली ताड़ी पीने से महिला समेत 3 की मौत, 12 से ज्यादा ग्रामीण पड़े बीमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget