एक्सप्लोरर

Navaratri Special Train: मैहर में नवरात्रि मेले के लिए 2 अप्रैल से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम टेबल

मां शारदा धाम मैहर में नवरात्रि मेले के लिए कटनी-मैहर-सतना के बीच 2 अप्रैल से स्पेशल पैसेंजर ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है. यहां जानें ट्रेनों का पूरा टाइम टेबल.

Navratri 2022:  मां शारदा धाम मैहर में नवरात्रि मेले के लिए रेल प्रशासन ने कटनी-मैहर-सतना के बीच 2 अप्रैल से स्पेशल पैसेंजर ट्रेन चलाने का फैसला किया है. इसके साथ ही जबलपुर रेल मंडल में 8 गाड़ियों में अनारक्षित टिकिट पर यात्रा की सुविधा भी बहाल कर दी गई है. बता दें कि 2 अप्रैल यानी शनिवार से नवरात्रि शुरू हो रही है और 10 अप्रैल को रामनवमी है. 

बलपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम विश्व रंजन ने बताया कि नवरात्र पर्व को देखते हुए रेल प्रशासन ने मैहर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए यह निर्णय लिया है. कटनी से मैहर होकर सतना के लिए मेला स्पेशल ट्रेन (नं. 01127) चलाई जा रही है.

12 कोच की इस गाड़ी को कटनी से शनिवार 2 अप्रैल को प्रात: 05:45 बजे रवाना किया जाएगा जो कि मैहर सुबह 07:40 तथा सतना 09:15 बजे पहुंचेगी. वापसी में यह गाड़ी सतना से सुबह 10:40 बजे चलकर मैहर 11:25 बजे पहुंचकर वापस कटनी 13:45 बजे आएगी. यह गाड़ी 2 अप्रैल से 16 अप्रैल के मध्य 15 ट्रिप चलेगी.

विश्वरंजन ने बताया कि कोविड-19 के चलते रोकी गई सामान्य श्रेणी की टिकिट पर यात्रा की सुविधा 8 गाड़ियों मेबपुन: प्रारंभ की जा रही है. रेल प्रशासन के चरणबद्ध कार्यक्रम के तहत् आज शुक्रवार 1 अप्रैल से मंडल की 8 यात्री गाड़ियों में यात्रियों को बुकिेंग काउंटर से रेलवे की सामान्य दर्जे की टिकिट मिलना प्रारंभ हो जाएगी.

इन आठ गाड़ियों में अनारक्षित टिकिट पर यात्रा

जबलपुर से प्रारंभ होने वाली जबलपुर-निजामुद्दीन (श्रीधाम) एक्सप्रेस (ट्रेन नं. 12192), महाकौशल एक्सप्रेस (ट्रेन नं. 12189), दयोदय एक्सप्रेस (ट्रेन नं. 12181), शक्तिपुंज एक्स़प्रेस (ट्रेन नं. 11447), साप्ताहिक जबलपुर-यशवंतपुर एक्स‍प्रेस (ट्रेन नं. 12194) तथा रीवा से प्रारंभ होने वाली रीवा-अम्बेडकर नगर (ट्रेन नं. 11703), रीवा-बिलासपुर (ट्रेन नं. 18248) एवं सतना-कटनी-जबलपुर होकर चलने वाली रीवा-राजकोट (ट्रेन नं. 22938) गाड़ियों के अनारक्षित कोच में अब सामान्य दर्जे की अनारक्षित टिकिट स्टेशनों के टिकिट विंडो से प्राप्त करके यात्री यात्रा कर सकेंगे.

इसके अतिरिक्त भोपाल एवं कोटा मंडल की चार-चार यात्री गाड़ियों में भी पश्चिम मध्य रेल ने इसी तरह की सुविधा बहाल की है. उल्लेखनीय है कि मंडल में प्रथम चरण में 07 मार्च से इंटरसिटी गाड़ियों में उक्त व्यवस्था प्रारंभ की गई थी तथा आगामी 01 मई से 24 अन्य मेला एक्सप्रेस गाड़ियों में भी उक्त सुविधा प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है.

इसे भी पढ़ें:

Navratri in MP: 1063 सीढ़ियां चढ़ने के बाद होते हैं मैहर वाली मां शारदा के दर्शन, नवरात्रि में लगता है भक्तों का मेला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुआवजे की मांग लेकर भोपाल कूच से पहले किसानों को इंदौर पुलिस ने रोका, छोड़े आंसू गैस के गोले
मुआवजे की मांग लेकर भोपाल कूच से पहले किसानों को इंदौर पुलिस ने रोका, छोड़े आंसू गैस के गोले
उज्जैन महाकाल मंदिर का नया शेड्यूल जारी, श्रावण में 19 घंटे खुलेंगे पट, बढ़ेगा दर्शन का समय
उज्जैन महाकाल मंदिर का नया शेड्यूल जारी, श्रावण में 19 घंटे खुलेंगे पट, बढ़ेगा दर्शन का समय
मध्य प्रदेश: NH-45 पर मौत का तांडव, सेल्फी ले रहे लोगों को डंपर ने कुचला, 4 की मौत, 2 गंभीर
मध्य प्रदेश: NH-45 पर मौत का तांडव, सेल्फी ले रहे लोगों को डंपर ने कुचला, 4 की मौत, 2 गंभीर
दलित बस्ती में जीतू पटवारी का मुंह बंद! युवक ने पूछा- कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है ना? फिर जो हुआ...
दलित बस्ती में जीतू पटवारी का मुंह बंद! युवक ने पूछा- कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है ना? फिर जो हुआ...

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget